बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास की संवेदनशीलता से जुड़ी एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे गजनेर की ओर से बीकानेर लौट रहे थे, तभी बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर उन्होंने एक सड़क दुर्घटना देखी।
स्थिति को देखते हुए विधायक व्यास ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचे। वहां एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने बिना देरी किए घायल व्यक्ति को अपनी स्कॉर्पियो वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया।
विधायक व्यास ने बताया कि घायल को समय पर उपचार के लिए भेजा गया है ताकि उसकी हालत में सुधार हो सके। उनकी इस त्वरित मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

