बीकानेर से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार, बीकानेर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानिचामी को अब बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

