बीकानेर में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार 10 अप्रैल को चार और फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है।
यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में 5 मार्च 2026 को दर्ज एक मामले के तहत की गई है। पुलिस ने अर्जुन, गुनगुन, भींयाराम (निवासी नागौर) और लुकमान (निवासी बज्जू) पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित किया है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी देशनोक और जेएनवीसी थाना क्षेत्रों के कई फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

