बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गंगानगर रोड स्थित मोगा वालों का ढाबा के सामने कार्रवाई करते हुए अमन गर्ग नामक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 47 ग्राम डोडा पोस्त डंठल व चूरा बरामद किया गया।
इसके अलावा पुलिस को एक कार्टन में रखे पैरागाबालिन कैप्सूल आईपी न्यूरो-300 के 25 डिब्बे मिले, जिनमें प्रत्येक डिब्बे में 200 कैप्सूल थे। साथ ही 10 अतिरिक्त पत्ते भी बरामद किए गए। इस तरह कुल 5100 नशीले कैप्सूल जब्त किए गए।
मामले की जानकारी ड्रग्स निरीक्षक नरोत्तम देव बारोठिया को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कैप्सूल अपने कब्जे में लिए और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं डोडा पोस्त के मामले में थानाधिकारी गौरव सारस्वत के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

