बीकानेर के अरुण व्यास को राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ की नई एडहॉक कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। लंबे समय से निष्क्रिय चल रही समिति को भंग कर पुनर्गठन किया गया है और इस बार पांच सदस्यीय कमेटी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले 10 सितंबर 2025 को तीन महीने के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाई गई थी, जिसे निर्धारित समय में चुनाव कराने थे, लेकिन निष्क्रियता के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी कारण अब नई कमेटी का गठन किया गया है।
यह दूसरी बार है जब एडहॉक कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। पिछली समिति का कार्यकाल 12 सितंबर को समाप्त हो गया था और समय पर चुनाव नहीं होने के चलते इसे बदलना पड़ा।
राजस्थान के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम 2005 के तहत आदेश जारी कर नई तदर्थ कार्यकारी समिति का गठन किया है। नई समिति को तीन महीने के भीतर चुनाव करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
- Advertisement -
नई कमेटी में अरुण व्यास (बीकानेर) को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा प्रस्सन तेजी (जोधपुर), राकेश स्वामी (चूरू), मुरली मनोहर किराडू (बीकानेर) और पवन पुनिया (चूरू) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

