बीकानेर में एसआई भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। नकल की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
प्रदेश में 1015 पदों के लिए हो रही इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 11 से 1 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक किया जाएगा। बीकानेर में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 15,432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नकल की सूचना देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं और कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
पुलिस विभाग नकल गिरोह पर कड़ी नजर बनाए हुए है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।


