बीकानेर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के चलते 28 मार्च (शनिवार) को विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लक्की मॉडल और रानी बाजार क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। वहीं सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आसानियों का चौक और जेल वेल टंकी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हरियाणा होटल के आसपास, ट्रांसपोर्ट गली और विशाल मेगा मार्ट के पास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच अंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर 3, 5 और 6 के साथ-साथ शिव मंदिर के पीछे का क्षेत्र भी बिजली आपूर्ति से प्रभावित रहेगा।
- Advertisement -
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

