बीकानेर में एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के पाबू चौक की है, जहां 26 मार्च की शाम करीब 6 बजे यह वारदात हुई।
पीड़ित विनोद कुमार वाल्मीकि ने इस संबंध में चोरू उर्फ महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

