बीकानेर में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। “बीकानेर की शेरनी” के नाम से सोशल मीडिया पर पहचान रखने वाली एक महिला इंफ्लूएंसर के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो देर रात चोरी हो गई।
बताया जा रहा है कि रात के समय दो बदमाश पहले से ही गाड़ी पर नजर बनाए हुए थे। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक आरोपी के हाथ में हथियार जैसी वस्तु भी दिखाई दे रही है, जिससे घटना और गंभीर बन गई है।
कुछ ही मिनटों में बदमाश गाड़ी का लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। जिस तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह पूरी तरह से योजनाबद्ध वारदात थी।
हालांकि, बदमाश ज्यादा दूर नहीं भाग सके। जानकारी के अनुसार चोरी की गई स्कॉर्पियो करीब दो घंटे बाद ओसियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
- Advertisement -
इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

