बीकानेर सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ईंधन पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इस कदम का उद्देश्य आम लोगों पर बढ़ते ईंधन खर्च का बोझ कम करना है।
दरअसल, इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इससे तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।
यदि सरकार यह कदम नहीं उठाती, तो कंपनियां घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती थीं। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी घटाकर सरकार ने कीमतों को स्थिर बनाए रखने की कोशिश की है।
- Advertisement -
फिलहाल इस फैसले से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है और निकट भविष्य में ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना कम हो गई है।

