बीकानेर। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह हादसा जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के मरूधर ग्रामीण बैंक के पास 14 मार्च की रात लगभग 8 बजे हुआ।
इस संबंध में मृतक के ताऊ सतीश चंद शर्मा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 14 मार्च को रात करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे हार्दिक शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस द्वारा जांच जारी है, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

