सींथल रोड पर मारपीट और लूट का मामला
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ मारपीट कर उनसे नकदी छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नौरंगदेसर निवासी एक व्यक्ति ने 7–8 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
घटना 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे सींथल रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के पास रोही नापासर क्षेत्र में हुई बताई जा रही है।
लाठी और सरियों से किया हमला
पुलिस को दी रिपोर्ट में नौरंगदेसर निवासी तुलछाराम ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मौजूद था, तभी आरोपियों ने उन पर लाठियों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई।
पीड़ित के अनुसार हमले के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे करीब 45 हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की बात भी सामने आई है।
- Advertisement -
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की सूचना मिलने के बाद नापासर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

