Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर

खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

editor
editor Published March 11, 2026
Last updated: 2026/03/11 at 7:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में 16–17 मार्च को होगा ‘खेलण दो गणगौर’ महोत्सव

बीकानेर। मरुधरा की सांस्कृतिक परंपराओं में गणगौर उत्सव का विशेष आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धर्मनगरी बीकानेर में आगामी 16 और 17 मार्च 2026 को दो दिवसीय ‘खेलण दो गणगौर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के ऐतिहासिक धरणीधर तालाब परिसर में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।

Contents
बीकानेर में 16–17 मार्च को होगा ‘खेलण दो गणगौर’ महोत्सवमहिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताएंपोस्टर का हुआ विमोचनऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

इस सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन आपणी हथाई न्यूज पोर्टल तथा अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। कार्यक्रम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और टाटा पावर का सहयोग प्राप्त है।

महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष प्रतियोगिताएं

दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

पहले दिन 16 मार्च को दातणीया (रंगोली) प्रतियोगिता, गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता, घूमर और घूडला नृत्य की प्रस्तुति के साथ स्वर संगम कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भजन और राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

- Advertisement -

दूसरे दिन 17 मार्च को गणगौर वॉक प्रतियोगिता, ‘मिस गणगौर 2026’ प्रतियोगिता, गणगौर की सजीव झांकी और समापन समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पोस्टर का हुआ विमोचन

इस दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास, पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), एसबीआई के उप महाप्रबंधक अरविंद भट्ट, टाटा पावर के धर्मेश कुमार सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा समाजसेवी सुनील सोनी, महावीर रांका, पंडित प्रदीप किराडू, कन्हैयालाल भाटी, मधु खत्री, संजू खत्री, राजेश चूरा, आरती आचार्य, वेद व्यास, कुशाल सिंह मेड़तिया, रामकिशन आचार्य, योगेश पुरोहित, ऐश्वर्य बिन्नाणी, सांवरलाल सुथार, कन्हैयालाल जोशी ‘केडी’, अमित व्यास, श्याम सुंदर जोशी और श्याम जी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार इच्छुक प्रतिभागियों के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए 8955387700 और 7976565837 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
एमजीएसयू बीएड परीक्षा में सिलेबस से बाहर आया प्रश्नपत्र, छात्रों का विरोध
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?