बीकानेर। राजस्थान में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां बदली गई हैं।
तबादला सूची में बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) का पद भी शामिल है। अब बीकानेर रेंज के नए आईजी के रूप में ओमप्रकाश द्वितीय को नियुक्त किया गया है।
वहीं वर्तमान आईजी हेमन्त कुमार शर्मा का तबादला महानिरीक्षक पुलिस, ए.सी.आर.बी., जयपुर कर दिया गया है। ओमप्रकाश द्वितीय इससे पहले उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्म्ड बटालियन, जयपुर के पद पर कार्यरत थे।
सरकार द्वारा जारी इस सूची में कुल 21 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
- Advertisement -
पूरी तबादला सूची में विभिन्न रेंज और शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनके आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


