बीकानेर। जीएसएस और फीडर रखरखाव तथा पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के चलते सोमवार 16 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
इस अवधि में वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस के बैक साइड क्षेत्र, द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पीएचईडी नंबर 1, विष्णु नगर, पूर्णराम भट्टा, राजा पार्क, सूरजपुरा, चंद्र विहार कॉलोनी, अशोक नगर ब्लॉक ए, बी, सी और डी, ठाकुरजी मंदिर के पास का क्षेत्र, मस्जिद के पास तिलक नगर, आर-टेक मॉल तथा स्वर्णजयंती ई और डी ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए व बी तथा लालगढ़ पैलेस क्षेत्र में इस समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
वाई ब्लॉक, बी-5 और बी-6 सुदर्शना नगर, बल्लभ गार्डन तिराहा और करणी नगर के पीछे का क्षेत्र इस दौरान प्रभावित रहेगा।
- Advertisement -
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
सेक्टर 3, 4 और 5 एमडीवी, गणेश विहार, वर्धमान नगर, वैभव नगर, ऋद्धि-सिद्धि कॉलोनी, शांतिनाथ आंगन, शांतिनाथ वाटिका, धीरज विहार, विद्याधर नगर, स्वराज नगर तथा गेमनापीर रोड कर्मिसर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और सहयोग बनाए रखें।

