Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की
जयपुर

सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की

editor
editor Published February 10, 2026
Last updated: 2026/02/10 at 5:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में रुद्र ब्रिगेड द्वारा आयोजित ऑल-आर्म्स युद्धाभ्यास ‘एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ की समीक्षा की। लाइव फायरिंग के साथ किए गए इस अभ्यास में विकसित हो रहे युद्धक्षेत्र परिदृश्य में उच्च तीव्रता की एकीकृत सैन्य कार्रवाइयों को अंजाम देने की भारतीय सेना की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

यह अभ्यास पूर्व में आयोजित ‘एक्सरसाइज़ अखंड प्रहार’ का अनुवर्ती था, जिसमें मरुस्थलीय क्षेत्रों में रुद्र ब्रिगेड की परिचालन अवधारणाओं का परीक्षण किया गया था। ‘रुद्र शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य यंत्रीकृत बलों, तोपखाने, वायु रक्षा इकाइयों, आर्मी एविएशन के एएलएच-डब्ल्यूएसआई और अपाचे हेलीकॉप्टरों, मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) तथा काउंटर-यूएएस क्षमताओं के समन्वित उपयोग से युद्धक एकीकरण और परिचालन प्रभावशीलता को और मजबूत करना रहा।

अभ्यास के दौरान थल, वायु और डिजिटल डोमेन में निर्बाध तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुरूप सेना की तैयारियों को बल मिला।

समीक्षा के दौरान सेना कमांडर ने जमीनी स्तर पर तैनात सैनिकों से संवाद किया और सभी रैंकों की उत्कृष्ट प्रशिक्षण गुणवत्ता, पेशेवर दक्षता और परिचालन तत्परता की सराहना की। उन्होंने जटिल अभियानों को गति, सटीकता और बेहतर समन्वय के साथ निष्पादित करने की सैनिकों की क्षमता की प्रशंसा की।

- Advertisement -

‘एक्सरसाइज़ रुद्र शक्ति’ भारतीय सेना के सतत रूपांतरण का सशक्त उदाहरण है, जो संगठनात्मक नवाचार, सामरिक विकास और तकनीकी एकीकरण के माध्यम से उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सेना की भविष्य-उन्मुख और मिशन-तत्पर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू
बीकानेर
बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का एक्शन, चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
बीकानेर
बीकानेर के अरुण व्यास बने बॉडी बिल्डिंग संघ के संयोजक
बीकानेर
भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?