जयपुर। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी फरवरी में पेश होने वाले राज्य के 2026-27 के बजट में सरकारी विभागों में हजारों पदों पर नई भर्तियों का एलान किया जाएगा। इस घोषणा से राज्य के लाखों अभ्यर्थियों में उम्मीद की लहर दौड़ गई है।
भर्तियों का क्षेत्र और महत्व
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के माध्यम से आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, कारागार और अन्य विभागों में नई भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बजट में नई भर्तियों की घोषणा के बाद सरकार और कार्मिक विभाग अभ्यर्थियों को आवेदन आमंत्रित करेंगे।
विशेष रूप से आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा इस बार प्रमुख रहेंगी। अनुमान है कि 2025-26 के लिए आरएएस भर्ती में लगभग 700 से 900 पद शामिल हो सकते हैं।
पिछले वर्षों में भर्तियों का आंकड़ा
- Advertisement -
-
2018: 18,000 पद
-
2019: 12,500 पद
-
2020: 8,100 पद
-
2021: 6,540 पद
-
2022: 10,300 पद
-
2023: 17,350 पद
-
2024: 11,205 पद
-
2025: 13,394 पद
पिछले साल मिली प्रमुख भर्ती
-
लेक्चरर आयुर्वेद विभाग: 8 पद
-
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा): 4 पद
-
सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग): 9 पद
-
जूनियर केमिस्ट (जलदाय विभाग): 13 पद
-
सहायक कृषि अभियंता: 281 पद
-
पशु चिकित्सा अधिकारी: 1,100 पद
-
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग): 1,015 पद
-
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा): 3,225 पद
-
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा): 6,500 पद
-
कनिष्ठ विधि अधिकारी (JDA): 12 पद
-
प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा): 500 पद
-
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा): 574 पद
-
सांख्यिकी अधिकारी: 113 पद
-
संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता): 12 पद
-
सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी: 28 पद
भविष्य की तैयारी और उम्मीद
राजस्थान सरकार की यह पहल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोक सेवा में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। आगामी बजट के बाद सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

