Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

editor
editor Published December 21, 2025
Last updated: 2025/12/21 at 10:52 AM
Share
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Contents
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।मेष राशि (Aries)वृषभ राशि (Taurus)मिथुन राशि (Gemini)कर्क राशि (Cancer)सिंह राशि (Leo)कन्या राशि (Virgo)तुला राशि (Libra)वृश्चिक राशि (Scorpio)धनु राशि (Sagittarius)मकर राशि (Capricorn)कुंभ राशि (Aquarius)मीन राशि (Pisces)

Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आनंद और हल्के-फुल्के पलों से भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको चुभ सकती है, ऐसे में संयम बनाए रखें। यात्रा की योजना बनाते समय माता-पिता की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, लेकिन बीती बातों को उछालने से बचें, वरना अनावश्यक बहस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। मेहनत का फल मिल सकता है और जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है, लेकिन अहंकार को दूर रखें। संतान से जुड़ी कोई इच्छा पूरी करने का प्रयास करेंगे, हालांकि आपकी नीयत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं।

- Advertisement -

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यस्थल पर किसी के बहकावे में आने से बचें, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। पिता से जुड़ा कोई विषय आपको परेशान कर सकता है। धैर्य के साथ काम लें। आज कुछ नया सीखने या शुरू करने की इच्छा बढ़ेगी। परिवार में यदि कोई नाराज चल रहा है, तो उसे मनाने का प्रयास सफल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ खबर माहौल को खुशनुमा बनाएगी। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। खर्च करते समय आय का संतुलन बनाए रखें। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मानसिक दबाव बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। माता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज आत्मविश्लेषण का दिन है। अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से वादा करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। संतान पक्ष से सुखद समाचार और करियर में उन्नति के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धन के लेनदेन में सावधानी जरूरी है। पिता से जुड़ा कोई विषय मन को विचलित कर सकता है। जीवनसाथी काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पारिवारिक तनाव कम होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन किसी सहयोगी की बात खटक सकती है। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ा कोई वादा निभाना जरूरी रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च और संपत्ति से जुड़ा फैसला संभव है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पिता से मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा, फिर भी लाभ के योग हैं। नए विचार आएंगे, जिन्हें समय पर अमल में लाना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिता की कोई बात आपको असहज कर सकती है, लेकिन भाई-बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। साझेदारी में नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, जरूरत पड़े तो जांच कराएं। यात्रा की योजना बनाते समय परिवार, खासकर मां की सलाह लेना आपके हित में रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज रचनात्मकता बढ़ेगी और कुछ नया करने की चाह रहेगी। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, खेजड़ी आंदोलन जारी
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराने का शक
बीकानेर
बीकानेर बजट 2026: देशनोक को 750 करोड़, नया सोलर पार्क और थार सर्किट
बीकानेर
बीकानेर: घर से लाखों के गहने चोरी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात
जयपुर
बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना
बीकानेर
परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
बीकानेर
बीकानेर हादसा: मृतकों के परिजनों को 35.63 लाख मुआवजा
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

कुंभ में पंचग्रही योग, इन राशियों को धन लाभ

Published February 11, 2026
राशिफल

बुधादित्य राजयोग का असर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published February 10, 2026
राशिफल

खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल

Published February 4, 2026
राशिफल

लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?