Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

editor
editor Published December 10, 2025
Last updated: 2025/12/10 at 10:20 AM
Share
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Contents
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।मेष (Aries)वृषभ (Taurus)मिथुन (Gemini)कर्क (Cancer)सिंह (Leo)कन्या (Virgo)तुला (Libra)वृश्चिक (Scorpio)धनु (Sagittarius)मकर (Capricorn)कुंभ (Aquarius)मीन (Pisces)

Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज दिन आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का अवसर देगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप किसी रोमांटिक आउटिंग की योजना भी बना सकते हैं। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें और उन पर अनावश्यक बोझ न डालें। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे, तो परिस्थिति आज अनुकूल हो सकती है। पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज वातावरण आपके पक्ष में रहेगा और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। काम के मोर्चे पर सहयोगियों से अच्छा समर्थन मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम ला सकता है। किसी पुरानी इच्छा के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति खरीदने की योजना भी सफल हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचें।

- Advertisement -

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
अटके हुए कार्यों को निपटाने के लिए समय अच्छा है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नई जिम्मेदारी या यात्रा का अवसर मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को व्यवसाय में शामिल करने की योजना बन सकती है, लेकिन अपनी वाणी में संयम रखें। सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि किसी विवाद में पड़ने से बचें।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
दोस्तों के साथ समय बिताने से मूड अच्छा बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आ रही अड़चनों में सुधार होगा।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन कामकाज में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। आय बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे। पिता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है और उनके स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। आपकी कोई निजी इच्छा पूरी हो सकती है।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, परंतु इससे मन संतुष्ट रहेगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे। पुराना कोई लेन-देन निपट सकता है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए उन्हें फोकस बढ़ाने की जरूरत होगी। कई काम एक साथ आने से तनाव हो सकता है, परंतु माता-पिता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। किसी को दिया वादा समय पर पूरा करना जरूरी है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। अटकी हुई डील आज अंतिम रूप ले सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन अनुकूल रहेगा। पेट से जुड़ी समस्याओं में सावधानी बरतें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं और डॉक्टर से सलाह जरूरी होगी। धन संबंधित बाधाएं दूर होंगी और परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आय वृद्धि की संभावनाएं प्रबल हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो बेहतर विकल्प मिल सकता है। घर में किसी शुभ आयोजन से माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी नए विषय या कोर्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
काम को लेकर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समय प्रबंधन जरूरी है। वाहन चलाते समय सजग रहें। किसी कार्य को अधिक समय तक टालने से परिवार में नाराजगी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर अपनी बात दृढ़ता से रखें, नहीं तो गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
सेहत में सुधार रहेगा। पिता से जुड़ी किसी मुद्दे को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा दायित्व मिल सकता है। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें, वरना धन फंस सकता है। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी और मानसिक शांति बढ़ेगी।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
छोटे-छोटे लाभ के अवसर बनेंगे। काम की गति तेज रहेगी और परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। राजनीति में पहचान बढ़ सकती है। नए विरोधियों से सावधान रहें। रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गलत सोना मूल्यांकन दिखाकर लिया गोल्ड लोन, दो पर केस
बीकानेर
सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की
जयपुर
ओलंपिक सावे में अनूठी परंपरा, घोड़ी पर ससुराल पहुंची दुल्हन
बीकानेर
गाड़ी रुकवाकर युवकों से मारपीट, पैसे ट्रांसफर कर लूट
बीकानेर
बीकानेर: ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये और जेवर हड़पने का आरोप
बीकानेर
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर
बीकानेर
पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा आज, 150 जोड़े रचाएंगे विवाह
बीकानेर
युवक का अपहरण, 10 लाख की मांग, 2 लाख लेकर छोड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

बुधादित्य राजयोग का असर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published February 10, 2026
राशिफल

खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल

Published February 4, 2026
राशिफल

लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल

Published February 3, 2026
राशिफल

सहयोग से बनेंगे काम, आज खुलेंगे आय के नए अवसर

Published February 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?