Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हथियारबंद बदमाशों का घर पर हमला, पिता-पुत्र घायल, महिला से दुराचार का प्रयास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हथियारबंद बदमाशों का घर पर हमला, पिता-पुत्र घायल, महिला से दुराचार का प्रयास
बीकानेर

हथियारबंद बदमाशों का घर पर हमला, पिता-पुत्र घायल, महिला से दुराचार का प्रयास

editor
editor Published November 14, 2025
Last updated: 2025/11/14 at 10:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: दीपावली विवाद की रंजिश में गैंग के बदमाशों का घर पर हमला, महिला से अभद्रता, दो गंभीर घायल

बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई महिला के साथ अभद्र हरकत की गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पीड़ित द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दीपावली के दौरान उसके भाई और चेतन सिंह उर्फ चींटू के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते 12 और 13 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे चेतन सिंह उर्फ चींटू, हर्षित नायक उर्फ शूटर, मनोज नायक उर्फ भाजपा, जय सिंह उर्फ भैरू, महेंद्र छींपा और 5–7 अन्य लोग मोटरसाइकिलों और वेगन-आर कार में सवार होकर घर पर पहुंचे। उनके पास तलवारें, सरिए और पिस्तौल थीं।

जैसे ही हमलावर घर पहुंचे, पीड़ित का भाई अपनी जान बचाकर अंदर भाग गया। बदमाशों ने उसके पिता को घेर लिया और हर्षित नायक उर्फ शूटर ने सिर पर जानलेवा वार किया। अन्य आरोपियों ने तलवार और सरियों से हमला किया।

बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी और उसकी पत्नी पर भी हमला किया गया। रिपोर्ट के अनुसार जय सिंह उर्फ भैरू ने प्रार्थी पर पत्थर फेंका, जबकि हर्षित नायक ने महिला को पकड़कर जमीन पर गिराया और उसकी लज्जा भंग की। आरोपियों ने जाते-जाते पिता पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

पीड़ित का कहना है कि यह पूरा समूह ‘सिंडिकेट गैंग’ के नाम से संचालित होकर आपराधिक गतिविधियां करता है और इनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

घटना में घायल पिता और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका चिकित्सकीय निरीक्षण कराया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बाबूलाल को सौंप दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?