Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, राजस्थान पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, राजस्थान पुलिस ने जारी किया अलर्ट
बीकानेर

दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, राजस्थान पुलिस ने जारी किया अलर्ट

editor
editor Published November 12, 2025
Last updated: 2025/11/12 at 5:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

फोन कॉल से लोगों को बनाया जा रहा निशाना, पुलिस अधिकारी बनकर मांग रहे पैसे

जयपुर। दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद अब साइबर अपराधियों ने नया फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया है।
राजस्थान में कई लोगों को ऐसे फोन कॉल आ रहे हैं जिनमें ठग खुद को दिल्ली पुलिस या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी बताकर कह रहे हैं कि उनके मोबाइल या आधार नंबर का इस्तेमाल ब्लास्ट में हुआ है।
इसके बाद डर और दबाव बनाकर उनसे पैसों की वसूली या बैंक विवरण हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

Contents
फोन कॉल से लोगों को बनाया जा रहा निशाना, पुलिस अधिकारी बनकर मांग रहे पैसेसाइबर ठग ऐसे देते हैं वारदात को अंजामराजस्थान पुलिस ने लोगों को किया आगाहशिकायत दर्ज करने के लिए ये नंबर रखें याद

साइबर ठग ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम

डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा के अनुसार ठग सबसे पहले व्यक्ति को डराने-धमकाने की रणनीति अपनाते हैं।
वे कॉल पर कहते हैं कि उसका मोबाइल नंबर दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सामने आया है और अगर उसने तुरंत बात नहीं मानी तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके बाद अपराधी पीड़ित को अपने कथित “वरिष्ठ अधिकारी” से बात करवाने का नाटक करते हैं ताकि कॉल असली लगे।

कुछ मिनटों की बातचीत के दौरान वे व्यक्ति से उसकी बैंक डिटेल, यूपीआई आईडी, ओटीपी या आधार नंबर जैसी जानकारी मांगते हैं।
कई मामलों में वीडियो कॉल पर “आईडी वेरिफिकेशन” के नाम पर ठग पीड़ित से पैसों की मांग भी करते हैं।


राजस्थान पुलिस ने लोगों को किया आगाह

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर जांच नहीं करती।
ऐसी कॉल आने पर घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण साझा न करें।

- Advertisement -

साथ ही किसी संदिग्ध लिंक, एसएमएस या व्हाट्सऐप संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है।
साइबर ठग अक्सर ऐसे लिंक के जरिए मोबाइल में मालवेयर डालकर बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।


शिकायत दर्ज करने के लिए ये नंबर रखें याद

यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की संदिग्ध कॉल या संदेश मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।
इसके अलावा शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर दर्ज की जा सकती है।

त्वरित सहायता के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं:

  • राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930

  • राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर: 9256001930 / 9257510100

  • आपात स्थिति में कॉल करें: 112


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?