Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

editor
editor Published October 27, 2025
Last updated: 2025/10/27 at 9:56 AM
Share
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

Contents
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।मेष (Aries)वृषभ (Taurus)मिथुन (Gemini)कर्क (Cancer)सिंह (Leo)कन्या (Virgo)तुला (Libra)वृश्चिक (Scorpio)धनु (Sagittarius)मकर (Capricorn)कुंभ (Aquarius)मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण और संयम का रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी- मोटी परेशानियां उभर सकती हैं, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। आप घर में किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से अटकी कोई व्यावसायिक डील अब पूरी होने के संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति झूठा आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए तथ्यों के साथ अपनी बात रखें। किसी से उधार लिया वाहन चलाने से बचें।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला

- Advertisement -

भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से आज बचें। अपने अनुभव और समझदारी का प्रयोग करेंगे, तो कामयाबी मिलेगी। कोई व्यक्ति आपको बहलाने या गुमराह करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और निजी जानकारी साझा न करें। किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य या उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती है।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको सम्मान और प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन किसी योजना से संबंधित निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। मनोरंजन के कार्यक्रमों में भाग लेकर मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन लाभदायक साबित होगा। बिजनेस में छोटे-छोटे मुनाफे बड़ी राहत देंगे। पुराना अटका धन वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सही समय है। दांपत्य जीवन में छोटी नाराजगी की स्थिति बन सकती है, जिसे आप बातचीत से सुलझा लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा कर देगी। परिवार के साथ बाहर घूमने या पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है। किसी शुभचिंतक से उपयोगी सलाह मिल सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सुनहरा

दिन मिश्रित रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। किसी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। दूसरे की बातों में आकर कोई गलत कदम उठाने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

सामाजिक क्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें क्योंकि वे आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी बचत और निवेश योजनाओं पर ध्यान दें। संतान को नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। किसी पुराने अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ें। पेंडिंग कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला

आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से चलें। पारिवारिक विवादों से बचें और धैर्य बनाए रखें। किसी पुराने विवाद से सबक लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और कोई उपहार या सम्मान मिलने की संभावना है।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल

आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और नई योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट संबंधी समस्या हो तो खानपान नियंत्रित रखें। धन संबंधी अड़चनें हल होंगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए लाभदायक होगी। ग़लतफहमियों से बचें और किसी की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। जीवनसाथी को कोई उपहार देकर उनका मन खुश कर सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है, विशेषकर वाहन या घर से जुड़ी मरम्मत पर।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला

आज सकारात्मक परिणामों का दिन है। करियर में नई उपलब्धि मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं रंग लाएंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी रुके हुए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उचित रहेगा।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा

दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक माहौल में सौहार्द बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापारियों के लिए लाभकारी सौदे बनेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न करेगा। नए अवसरों का लाभ उठाएं और आत्मविश्वास बनाए रखें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल

Published February 4, 2026
राशिफल

लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल

Published February 3, 2026
राशिफल

सहयोग से बनेंगे काम, आज खुलेंगे आय के नए अवसर

Published February 1, 2026
राशिफल

17 फरवरी को नवपंचम राजयोग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Published January 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?