बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर व्यास पीठाधीशों और विद्वान पंडितों ने रविवार को मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में दीपावली पर्व की तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु, तिथि तत्व सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों के आधार पर विस्तृत चर्चा और शास्त्रीय मंथन किया गया।
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विद्वानों ने स्पष्ट किया कि इस तिथि पर सभी शुभ योग बन रहे हैं और धार्मिक दृष्टि से यह तिथि दीपावली पूजन के लिए ग्राह्य मानी गई है।
- Advertisement -
इस बैठक में पंडित प्रेम नारायण व्यास, पंडित सुशील कुमार व्यास, पंडित कानू लाल व्यास, पंडित श्रीकांत व्यास, पंडित विष्णु व्यास, पंडित ओमप्रकाश व्यास, मुकुंद व्यास, पंडित विमल व्यास और विजय कुमार व्यास सहित कई विद्वान उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।