दीपावली पर सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों संग बनाई रणनीति, विशेष इंतजाम
दीपावली पर्व पर बढ़ती भीड़ और बाजारों में होने वाली आवाजाही को लेकर यातायात पुलिस और व्यापारियों के बीच एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना था।
यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने जानकारी दी कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक शहर के मुख्य बाजारों में पैदल चलने वालों की संख्या में भारी इजाफा होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मुख्य बिंदु:
-
मुख्य बाजारों में नो एंट्री ज़ोन: दीपावली और धनतेरस के मौके पर शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- Advertisement -
-
बैरिकेडिंग और मार्ग व्यवस्था: ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर बल्लियों और बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
-
अस्थाई दुकानों पर नियंत्रण: बाजार के मुख्य मार्गों पर सड़कों के बीच कोई भी अस्थाई दुकान नहीं लगाई जाएगी। अस्थाई दुकानों के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित स्थान ही मान्य होगा।
-
पार्किंग की विशेष व्यवस्था:
-
सार्दुल सिंह सर्किल से हैड पोस्ट ऑफिस तक की सड़क
-
रतन बिहारी पार्क
-
अग्रसेन सर्किल
-
राजीव गांधी मार्ग
-
सार्दुल स्कूल परिसर
इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी, ताकि बाजार क्षेत्र में भीड़ नियंत्रित रहे।
-
व्यापारियों को पास, वोलंटियर की जानकारी मांगी
बैठक में यातायात पुलिस ने व्यापारियों को विशेष पास वितरित करने की योजना साझा की, ताकि केवल अधिकृत लोग ही प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश कर सकें। साथ ही, व्यापारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने वोलंटियर की जानकारी पुलिस को दें, ताकि व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारी और व्यापारी
इस बैठक में उप अधीक्षक किशन सिंह, यातायात निरीक्षक नरेश कुमार, तथा प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि जैसे कानू राम, रविंद्र व्यास, चेतनसिंह पंवार, नितिन चड्ढा, संजय अरोड़ा, विजय अलानी, दौलत, अभिषेक, शांति जाट, जतीन यादव, शिवसिंह, संजय जैन, राजू मेहरा, विजय बाफना, चेतन सिंह सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।