Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों को लेकर बीकानेर में सौंपा गया ज्ञापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों को लेकर बीकानेर में सौंपा गया ज्ञापन
बीकानेर

शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों को लेकर बीकानेर में सौंपा गया ज्ञापन

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 7:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, जिला शाखा बीकानेर की ओर से सोमवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रांतीय आह्वान के तहत जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) राम अवतार को दिया गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के शीघ्र स्थानांतरण, पदोन्नति में हो रही देरी, वेतन विसंगतियों, स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदों की बढ़ोतरी, और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ ही, प्रबोधकों के लिए मूल वेतन 11,170 रुपये निर्धारित करने, आठवां वेतनमान शीघ्र जारी करने और शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने की भी मांग की गई।

शिक्षकों को सेवा काल में पांच पदोन्नतियों का अवसर देने, द्वितीय श्रेणी से व्याख्याता पद पर (वाणिज्य, गृह विज्ञान, कृषि, चित्रकला और संगीत विषयों में) शीघ्र पदोन्नति करने, और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता देने की भी मांग की गई।

संगठन ने नवक्रमोन्नत विद्यालयों में सभी स्वीकृत पदों पर वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नए पद सृजित करने, अंतर जिला स्थानांतरण में वरिष्ठता बनाए रखने, और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक कर्मचारियों के पद स्वीकृत करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला मंत्री असलम मोहम्मद समेजा ने कहा कि ये सभी मांगें वर्षों से लंबित हैं और शिक्षक समुदाय लगातार सरकार और शिक्षा विभाग से इन पर कार्रवाई की अपेक्षा करता रहा है।

प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने हेड टीचर और सामाजिक विज्ञान तथा वाणिज्य अध्यापक जैसे पदों को शुरू करने की मांग पर बल दिया। वहीं, प्रदेश सलाहकार मंडल अध्यक्ष सुभाष आचार्य ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभाष आचार्य, यतीश वर्मा, असलम मोहम्मद समेजा, गोविंद भार्गव, गुलाब नाथ योगी, अनिल वर्मा, नवाब अली, राजदीप यादव, भंगा सिंह यादव, अंजुमन आरा, हरीश वाधवानी, अब्दुल बहाव, मोहम्मद इलियास जोईया, नरेश नाथ योगी, रामकुमार गोदारा, हनुमान प्रसाद शर्मा, हरीश शर्मा, रविंद्र नाथ, रमेश स्वामी, कालूराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नेता उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?