Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना से जासूसी, दिल्ली से UDC गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना से जासूसी, दिल्ली से UDC गिरफ्तार
crimeराजस्थान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना से जासूसी, दिल्ली से UDC गिरफ्तार

editor
editor Published June 26, 2025
Last updated: 2025/06/26 at 9:56 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर/दिल्ली: राजस्थान इंटेलिजेंस पुलिस ने बुधवार को दिल्ली स्थित नौसेना भवन से एक बड़ी जासूसी का खुलासा करते हुए भारतीय नौसेना के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका गांव निवासी विशाल यादव, नौसेना भवन में डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पद पर कार्यरत था।

विशाल यादव पर आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उससे पहले भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को नौसेना से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला पाकिस्तानी हैंडलर ‘प्रिया शर्मा’ के संपर्क में था, जो फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रही थी।

महिला हैंडलर उसे लगातार पैसों का लालच देती रही और उसने नौसेना भवन से सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं निकलवाकर पाकिस्तान भेजने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस की लंबे समय से इस मामले पर नजर थी। निगरानी के दौरान जैसे ही पक्के प्रमाण सामने आए, दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

विशाल यादव के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऐसे कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माने जा रहे हैं। मोबाइल से मिली चैट्स, दस्तावेज और संदिग्ध फाइलों के विश्लेषण में यह स्पष्ट हुआ कि वह काफी समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी संवेदनशील सूचनाएं लीक की थीं।

इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जयपुर में विभिन्न खुफिया एजेंसियां आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस जासूसी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जांच अब कई केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़े जासूसी रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?