Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर
देश-दुनिया

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर

editor
editor Published June 21, 2025
Last updated: 2025/06/21 at 11:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। भारत अब हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने घोषणा की है कि भारत की अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल अगले दो से तीन वर्षों में सेना के बेड़े का हिस्सा बन सकती है। इस मिसाइल की रफ्तार आवाज से पांच गुना अधिक — करीब 6,174 किलोमीटर प्रति घंटा — होगी और यह 2,000 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने में सक्षम होगी। इससे पाकिस्तान पूरी तरह और चीन का बड़ा हिस्सा भारत की मारक क्षमता में आ जाएगा।

डीआरडीओ के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने एक समाचार चैनल से बातचीत में बताया कि भारत इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर चुका है। हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) के सफल परीक्षण के बाद भारत इस तकनीक में मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। नवंबर 2023 में ओडिशा में लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था।

इस मिसाइल में स्वदेशी रूप से विकसित स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग किया गया है, जो हवा से ऑक्सीजन लेकर ईंधन जलाता है। यह क्रूज मिसाइल बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और इतनी तेज गति से चलती है कि न तो इसे रडार पकड़ सकता है और न ही दुश्मन इसे समय रहते नष्ट कर सकता है।

मिसाइल के दिशा में भी बदलाव संभव है, यानी एक बार लक्ष्य तय करने के बाद भी मिशन में रणनीतिक बदलाव किया जा सकता है। इसकी सटीकता इतनी अधिक है कि निशाना चूकने की संभावना लगभग शून्य है।

- Advertisement -

जानकारों के अनुसार, हाइपरसोनिक तकनीक भारत को वैश्विक रणनीतिक ताकतों के बीच अग्रणी बना सकती है। अमेरिका, रूस, चीन और भारत — यही चार देश वर्तमान में इस तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। एक बार यह मिसाइल ऑपरेशनल हो जाती है, तो भारत से अमेरिका की 12,500 किलोमीटर की दूरी सिर्फ दो घंटे में तय की जा सकेगी, जो अब तक 16 घंटे लगते थे।

यह तकनीक भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक सैन्य ताकत बनने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


Share News

editor June 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग और भारी मात्रा में शराब बरामद
बीकानेर
बीकानेर-बांद्रा ट्रेन में AC कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
बीकानेर
15 नवंबर को मोहन भागवत का उद्बोधन, ‘एकात्म मानववाद’ पर प्रबुद्ध वर्ग से संवाद
बीकानेर
दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, राजस्थान पुलिस ने जारी किया अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर: नशे में गाड़ी दौड़ाने वाले दो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किए सीज
बीकानेर
बीकानेर के PBM ट्रॉमा सेंटर की अव्यवस्था उजागर, CCTV बंद और जांच सेवाएं ठप
बीकानेर
स्कूल के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा लापता, परिवार परेशान, पुलिस ने जांच शुरू की
बीकानेर
अलसुबह पुलिस का बड़ा सर्च अभियान, नकदी और वाहन जब्त, चार संदिग्ध पकड़े गए
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जमात-ए-इस्लामी पर बड़ी कार्रवाई, 200 ठिकानों पर छापेमारी, कई गिरफ्तार

Published November 12, 2025
देश-दुनिया

NEET टॉपर डॉक्टर उमर का नाम दिल्ली ब्लास्ट में, जांच में आया राजस्थान कनेक्शन

Published November 12, 2025
देश-दुनिया

साइबर ठगों का नया तरीका: डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दी चेतावनी

Published November 11, 2025
देश-दुनिया

धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी, बेटी ईशा और हेमा मालिनी ने दी सफाई

Published November 11, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?