Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देवी सिंह भाटी का 79वां जन्मदिन गोचर संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > देवी सिंह भाटी का 79वां जन्मदिन गोचर संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा
बीकानेर

देवी सिंह भाटी का 79वां जन्मदिन गोचर संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा

editor
editor Published May 30, 2025
Last updated: 2025/05/30 at 3:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पूर्व मंत्री और गोचर-ओरण संरक्षण के लिए सदैव सक्रिय रहे देवी सिंह भाटी का 31 मई 2025 को 79वां जन्मदिन विशेष रूप से गोचर में मनाया जाएगा। इस दिन को गोचर ओरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

गौ ग्राम स्वावलंबन संस्थान नव वैदिक ग्राम, श्री सुरभि गौ अभयारण्य समिति, गोचर ओरण संरक्षण संघ, अखिल भारतीय गौशाला संघ सहित राजस्थान के विभिन्न पर्यावरण एवं गोचर संरक्षण संगठन इस आयोजन में शामिल होंगे। संगठन के राजेंद्र सिंह किल्चु ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर के गोचर-ओरण के विकास में कार्यरत पर्यावरण प्रेमी, किसान और अन्य लोगों को बीज वितरित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य आगामी वर्षा ऋतु में खेतों, ओरण, गोचर और चारागाह में जैव विविधता का संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है।

संगठन के कार्याध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् निर्मल कुमार बरड़िया ने कहा कि राजस्थान भर में गोचर-ओरण संरक्षण के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आम जनता को भी इस कार्य में सहभागी बनाना आवश्यक है। इसी भावना के तहत पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के जन्मदिन को गोचर ओरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पिछले वर्ष 78वें जन्मदिन पर 78 पेड़ लगाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जो संरक्षण के प्रति भाटी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस बार जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के लिए बीज वितरण के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

संगठन के प्रेम सिंह ने बताया कि 31 मई 2025 को सुबह 7:30 बजे हनुमान मठ सरेनाथानीया गोचर में गौ माता का वंदन, गोचर पूजन और प्राकृतिक पर्यावरण को पोषित करने वाला हवन किया जाएगा। इस अवसर पर सूरजमाल सिंह, प्रेम सिंह घुमांदा, बलवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मोहन सिंह, जुगल किशोर ओझा, रणवीर सिंह पलसानिया, मनोहर सिंह राठौड़, एडवोकेट जलज सिंह, चांदवीर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस द्वारा ज्ञानोत्सव-2025 का रंगारंग आयोजन
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
खाजूवाला में पुराने पानी के बिलों पर बवाल, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
बीकानेर
गोचर भूमि पर नोटिफिकेशन के खिलाफ संत समाज का अल्टीमेटम, आंदोलन तेज
बीकानेर
बज्जू में यूरिया वितरण केंद्र पर अव्यवस्था, पर्ची को लेकर किसानों में झड़प
बीकानेर
अरावली बचाने की मुहिम तेज, 20 जिलों में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई शुरू
राजस्थान
8वां वेतन आयोग 2026 से लागू, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और नया गणित
देश-दुनिया
बीकानेर नो एंट्री खुलते ही ट्रकों की दौड़, हाईवे पर लंबा जाम
बीकानेर
बीकानेर के सांखला फाटक पर बड़ा हादसा टला, अचानक गिरा ऑटोमैटिक बूम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस द्वारा ज्ञानोत्सव-2025 का रंगारंग आयोजन

Published December 29, 2025
बीकानेर

खाजूवाला में पुराने पानी के बिलों पर बवाल, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Published December 29, 2025
बीकानेर

गोचर भूमि पर नोटिफिकेशन के खिलाफ संत समाज का अल्टीमेटम, आंदोलन तेज

Published December 29, 2025
बीकानेर

बज्जू में यूरिया वितरण केंद्र पर अव्यवस्था, पर्ची को लेकर किसानों में झड़प

Published December 29, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?