Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी
बीकानेर

राजस्थान में 203 न्यायिक अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी

editor
editor Published April 25, 2025
Last updated: 2025/04/25 at 11:01 AM
Share
SHARE
Share News

जयपुर।
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने गुरुवार को अधीनस्थ न्यायपालिका में एक बड़े फेरबदल की घोषणा करते हुए 203 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के 88 अधिकारी भी शामिल हैं। इस निर्णय के तहत जयपुर सहित राज्य की विभिन्न अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि जिला जज संवर्ग से ओमप्रकाश को मुख्य पीठ जोधपुर का विशेषाधिकारी, सीमा मेवाड़ा और तोषिता मालानी को जोधपुर प्रधान पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण) प्रथम, नरेंद्र कुमार खत्री को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक (अकादमिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आशा कुमारी को प्रतापगढ़, राम सुरेश प्रसाद को बांसवाड़ा, ओमी पुरोहित को जैसलमेर, राजिंद्र कुमार को सीकर, अरुण कुमार अग्रवाल को धौलपुर, पूरण कुमार शर्मा को जोधपुर जिला तथा हुकमसिंह राजपुरोहित को दौसा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

जयपुर शहर की विभिन्न अदालतों में भी कई तबादले हुए हैं। महानगर-प्रथम क्षेत्र में अलका बंसल को पॉक्सो विशेष अदालत में विशिष्ट न्यायाधीश, रामकिशन शर्मा को एडीजे-7, प्रेमरतन ओझा को एडीजे-9, जयश्री मीणा को न्यायिक मजिस्ट्रेट-19, चाकसू, छवि सिंघल को विशेष जज, चेक अनादरण-सांगानेर नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

महानगर-द्वितीय क्षेत्र में दीक्षा को बम विस्फोट मामलों की विशेष अदालत, प्रदीप कुमार को एडीजे-7, कंचन सिंह राजावत को एसीजेएम-2, गुरजोत सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट-13 और जफर अहमद कुरैशी को एसीजेएम-10, चौमूं बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त राजेश मीणा को एसीजेएम-आर्थिक अपराध, नीलिमा पंवार को एसीजेएम-चौमूं, संतोष मीणा को एसीजेएम-जोबनेर, ममता गुप्ता को एसीजेएम-सांगानेर और नताशा चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहपुरा-जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस व्यापक तबादला सूची को न्यायिक प्रशासन में बदलाव और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Share News

editor April 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर
बीकानेर में फिर गिरी जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
निसार सैटेलाइट: आपदाओं से पहले कैसे देगा सबसे तेज़ चेतावनी?
देश-दुनिया
रूस में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का भूकंप और सुनामी: खतरा अभी बरकरार
देश-दुनिया
Attempted Rape of Woman: Home Invasion Incident
महिला से दुष्कर्म का प्रयास: घर में घुसकर वारदात
crime बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर त्योहारों की तैयारियों को लेकर शिष्टमंडल ने प्रशासन से की मुलाकात
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम के चार स्कूलों के लिए 43 लाख की मरम्मत राशि स्वीकृत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीति

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप

Published July 30, 2025
बीकानेर

डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में फिर गिरी जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला

Published July 30, 2025
Attempted Rape of Woman: Home Invasion Incident
crimeबीकानेर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास: घर में घुसकर वारदात

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?