



दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होगी। चुनावी रण में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपनी नई भविष्यवाणी जारी की है, जिससे कांग्रेस के लिए चिंताएं बढ़ सकती हैं।
कांग्रेस को लग सकता है झटका
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। सट्टा बाजार के भावों में कांग्रेस का नाम गायब है, यानी बाजार के हिसाब से इस बार कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों का कोई लाभ नहीं होता दिख रहा। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।
आम आदमी पार्टी बनी फेवरेट
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) अभी भी सट्टा बाजार में सबसे फेवरेट पार्टी बनी हुई है। अब बाजार के अनुमान के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 38 से 40 सीटें मिल सकती हैं। पहले के अनुमान में यह संख्या 37 से 39 सीटें थी, इस नए अनुमान में एक अतिरिक्त सीट का इज़ाफा हुआ है।
भाजपा की रफ्तार में गिरावट
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। ताजा अपडेट के अनुसार, BJP को 30 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि पहले का अनुमान 31 से 33 सीटों का था। इससे साफ है कि भाजपा को इस चुनाव में एक सीट का झटका लग सकता है।
- Advertisement -

महत्वपूर्ण आंकड़े
दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है। चुनावी नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे, और यह तब साफ होगा कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा।
नोट: यह जानकारी फलोदी सट्टा बाजार के जानकारों द्वारा दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टे को प्रोत्साहित करना नहीं है।