Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘एक देश, एक संविधान’ का संकल्प पूरा, सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : प्रधानमंत्री मोदी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ‘एक देश, एक संविधान’ का संकल्प पूरा, सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : प्रधानमंत्री मोदी
देश-दुनिया

‘एक देश, एक संविधान’ का संकल्प पूरा, सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : प्रधानमंत्री मोदी

editor
editor Published October 31, 2024
Last updated: 2024/10/31 at 12:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड की सलामी ली और उपस्थित लोगों को एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, “आजादी के सात दशक बाद देश में ‘एक देश, एक संविधान’ का संकल्प साकार हुआ है। यह सरदार पटेल को मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

प्रधानमंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर बात करते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को पूरे भारत में अब बिना किसी भेदभाव के लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि “संविधान की माला जपने वालों ने वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की दीवार खड़ी कर संविधान का अपमान किया था, परंतु अब वह बाधा समाप्त हो चुकी है। अब पहली बार वहां के मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान की शपथ ली है, जो हमारे संविधान निर्माताओं को सच्चा सम्मान है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर देशवासियों को दीपावली की भी शुभकामनाएं दीं और कहा, “यह अद्भुत संयोग है कि इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस दीपावली के पावन पर्व के साथ आया है। दीपावली का पर्व अब भारत को पूरी दुनिया से जोड़ता है, जिससे अनेक देश इसे राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती का शुभारंभ करते हुए कहा, “आने वाले दो वर्षों तक देश, सरदार पटेल की 150वीं जयंती का उत्सव मनाएगा। जब देश को आजादी मिली, तो सरदार साहब ने सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर भारत को एकता की माला में पिरोया था।”

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने भारत की सुरक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश के विरोधी जानते हैं कि भारत अब किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उत्तर पूर्व में बोडो और ब्रू रींग समझौतों से कई समस्याओं का समाधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने भारत के शांति, विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से बढ़ने की बात कही।

केवड़िया में इस अवसर पर सैन्य परेड का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल हुईं। भारतीय वायुसेना ने फ्लाईपास्ट कर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों के दल ने संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सरदार पटेल को याद करते हुए लिखा, “राष्ट्र की एकता और संप्रभुता के प्रति समर्पित सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमारे देश के हर नागरिक को प्रेरणा देता रहेगा।”


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor October 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?