


सड़क हादसे में घर जा रही एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना हदां पुलिस थाना क्षेत्र के बाला का गोल गांव की है, जहां जेठाराम पुत्र रेवंतराम ने भंवर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
15 अक्टूबर की शाम को यह दुर्घटना तब हुई जब जेठाराम का भाई, भाभी रेवंती, और भतीजा बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक गाय को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में रेवंती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
