


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जून 2026 तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक होने वाली 70 परीक्षाओं की जानकारी प्रदान करता है। इसमें यह भी बताया गया है कि किस महीने कौनसी परीक्षा होगी और उनके परिणाम कब घोषित होंगे।
कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2024 के अक्टूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। वहीं, 2025 में 54 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 2026 में 5 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है।
सबसे पहली परीक्षा समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) होगी, जो 22 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम 24 फरवरी 2025 को जारी होने की संभावना है। वहीं, आखिरी परीक्षा टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी, जो 28 जून 2026 को निर्धारित है, जिसका परिणाम 12 दिसंबर 2026 को घोषित किया जाएगा।

प्रमुख परीक्षाएं:
- Advertisement -
- समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल): 22-24 अक्टूबर 2024। परिणाम 24 फरवरी 2025।
- जेल प्रहरी 2024: 9, 11, और 12 अप्रैल 2025। परिणाम 12 अक्टूबर 2025।
- पटवारी भर्ती परीक्षा: 10-11 मई 2025। परिणाम 11 सितंबर 2025।
- कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ): 6 जून 2026।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 50,000 से अधिक भर्तियों के ऐलान के बाद यह कैलेंडर जारी किया गया है। सरकारी भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों को समय पर परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत कर्मचारी चयन बोर्ड ने यह संशोधित कैलेंडर प्रकाशित किया है।