Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ दुबई से लौटा युवक, एयरपोर्ट पर जांच के बाद अलग किया गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ दुबई से लौटा युवक, एयरपोर्ट पर जांच के बाद अलग किया गया
जयपुर

मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ दुबई से लौटा युवक, एयरपोर्ट पर जांच के बाद अलग किया गया

editor
editor Published October 9, 2024
Last updated: 2024/10/09 at 11:17 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक संदिग्ध मंकीपॉक्स मामला सामने आया, जिसने चिकित्सा विभाग को सतर्क कर दिया है। दुबई से लौटे नागौर जिले के 20 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल स्टाफ ने उसे तुरंत आइसोलेट कर दिया और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (आरयूएचएस) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यात्री के शरीर पर लाल चकत्ते और हल्का बुखार होने के कारण मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला माना गया। सैंपल जांच के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब भेजे गए हैं। आरयूएचएस के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में मंकीपॉक्स के मामलों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, और मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसकी देखरेख की जा रही है।

मंकीपॉक्स को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में घोषित किया है, और इसे लेकर राज्य के चिकित्सा विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों को मंकीपॉक्स से निपटने के लिए तैयार रहने की निर्देशित किया गया है, और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मंकीपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है, और इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और शरीर पर चकत्ते शामिल हैं। समय पर पहचान और उचित उपचार से इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना से चुनावी माहौल गरमाया
देश-दुनिया
अंधविश्वास में बेटी की हत्या, हजारीबाग केस पर हाईकोर्ट सख्त
देश-दुनिया
किराएदार के घर जबरन घुसने पर मकान मालिक को जेल और जुर्माना
देश-दुनिया
राज्यसभा में CAPF बिल पास, अब DG पदों पर सिर्फ IPS अफसर ही रहेंगे
देश-दुनिया
बीकानेर प्रदर्शन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल
बीकानेर
27 अप्रैल को देशभर में गो सम्मान अभियान, लाखों लोग सौंपेंगे ज्ञापन
बीकानेर
राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को नया कलेक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?