Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जमीन के झगड़े में युवक की हत्या, न्याय की मांग पर मोर्चरी के आगे धरना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जमीन के झगड़े में युवक की हत्या, न्याय की मांग पर मोर्चरी के आगे धरना
बीकानेरहादसा

जमीन के झगड़े में युवक की हत्या, न्याय की मांग पर मोर्चरी के आगे धरना

editor
editor Published October 5, 2024
Last updated: 2024/10/05 at 3:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में कृषि भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कानासर छोटी ढाणी में दो गुटों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस विवाद के निपटारे के लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर में पंचायत बुलाई थी। पंचायत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे और दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बजरंग कुम्हार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने वाले सीताराम और राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मृतक बजरंग कुम्हार का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां आज पोस्टमार्टम होना है। वहीं, भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर धरना देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बोबरवाल ने स्पष्ट किया है कि जब तक हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में संत निरंकारी महिला समागम, आध्यात्मिक संदेशों से गूंजा सत्संग भवन
बीकानेर
बीकानेर स्थापना दिवस पर एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी, इतिहास से होगा रूबरू
बीकानेर
आईपीएल सट्टेबाजी पर छापा, मोबाइल-नकदी सहित आरोपी पकड़ाए
बीकानेर
बीकानेर सहित प्रदेश में अदालतों का समय बदला, लागू ग्रीष्मकालीन व्यवस्था
बीकानेर
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
दहेज प्रताड़ना का मामला, विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप
बीकानेर
नागरसेठ पार्क में कलाकारों ने उकेरी बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा दिन
राशिफल

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में संत निरंकारी महिला समागम, आध्यात्मिक संदेशों से गूंजा सत्संग भवन

Published April 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर स्थापना दिवस पर एंटीक वस्तुओं की प्रदर्शनी, इतिहास से होगा रूबरू

Published April 13, 2026
बीकानेर

आईपीएल सट्टेबाजी पर छापा, मोबाइल-नकदी सहित आरोपी पकड़ाए

Published April 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर सहित प्रदेश में अदालतों का समय बदला, लागू ग्रीष्मकालीन व्यवस्था

Published April 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?