Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश में 71 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर, छह साल से था फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > मध्य प्रदेश में 71 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर, छह साल से था फरार
crime

मध्य प्रदेश में 71 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया तस्कर, छह साल से था फरार

editor
editor Published September 21, 2024
Last updated: 2024/09/21 at 10:40 AM
Share
SHARE
Share News

निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने 71 किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी विष्णु नागदा को मध्य प्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम था, और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

जिले की निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की 71 किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में 6 साल से फरार आरोपित को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर पुलिस अधीक्षक की और से 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। आरोपित इतना शातिर है कि ना तो मोबाइल का उपयोग करता था ना ही किसी प्रकार के डिवाइस का। ऐसे में इसे पकड़ना चुनौती साबित हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 24 अप्रैल 2018 को कोतवाली निम्बाहेड़ा क्षेत्र में कल्याणपुरा से पुलिस ने कार की तलाशी लेकर 71 किलो अफीम पकड़ी थी। मौके से आरोपित चौथमल की गिरफ्तारी हुई थी। तब से अफीम सप्लायर विष्णु नागदा फरार चल रहा था। इसे नामजद कर तलाशी की जा रही थी और गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम जारी किया हुआ था। पुलिस टीम विष्णु नागदा की मध्यप्रदेश के नीमच, मन्दसौर, नाहरगढ क्षेत्र में लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु नागदा नीमच आया है और मन्दसौर जाने के लिए हरकिया खाल फंटा पर आएगा। इस पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरकिया खाल फंटा से आरोपित नीमच जिले के रेवली देवली निवासी विष्णु पुत्र भगतराम नागदा को गिरफ्तार किया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिये मोबाईल व किसी भी प्रकार के डिवाईस का प्रयोग नहीं करता था। साथ ही गृह जिला नीमच छोड़ कर मन्दसौर व उज्जैन की तरफ भेष बदल कर रहता था। पुलिस काफी दिनों से उसके रहने के ठिकानो पर रैकी की और मुखबिर तैयार किए। 


Share News

editor September 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में कक्षा 1 से 5 तक सिलेबस में बदलाव, नई किताबें तैयार
राजस्थान शिक्षा
बीकानेर में हाई वोल्टेज से किशोर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
बीकानेर
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 11 पाक एयरबेस तबाह किए, ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल
देश-दुनिया
नाबालिग को दवाई के बहाने ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
crime
नोखा में घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी
crime
श्रीगंगानगर: कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, परिजन की मांगें मानी गईं
बीकानेर
लड़की को छेड़ने पर डांटा, बदले में वकील के घर पर पथराव
crime
दिल्ली में बच्ची से दरिंदगी, सूटकेस में मिला शव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
crime Delhi

You Might Also Like

crime

नाबालिग को दवाई के बहाने ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Published June 8, 2025
crime

नोखा में घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published June 8, 2025
crime

लड़की को छेड़ने पर डांटा, बदले में वकील के घर पर पथराव

Published June 8, 2025
crimeDelhi

दिल्ली में बच्ची से दरिंदगी, सूटकेस में मिला शव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Published June 8, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?