Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर, लेकिन सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर, लेकिन सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Weather

गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर, लेकिन सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

editor
editor Published September 20, 2024
Last updated: 2024/09/20 at 11:44 AM
Share
SHARE
Share News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को भी गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। अब यहां पर फाफामऊ में गंगा 83.64 मीटर पर बह रही हैं। छतनाग में जलस्तर 82.32 मीटर पर बह रही हैं। इसी तरह यमुना का जलस्तर भी घट रहा है। नैनी में फिलहाल जलस्तर 82.96 मीटर पर है। जनपद से गुजरने वाली ससुर खदेरी, मनसैता, टोंस, बेलन, गोरमा, लापरी, टुडियारी आदि नदियां भी उफान पर हैं। जिससे इनके किनारे के रिहायशी इलाकों में खलबली मची है। घरों में पानी भर गया है और खेतों में फसलों के ऊपर से पानी बह रहा है। सर्वाधिक नुकसान सब्जियों की खेती को हुई है। तराई इलाकों में बोई गई नेनुआ, भिंडी, तरोई, लौकी, कद्दू, खीरा, करैला आदि सब्जियों के साथ मकई, ज्वार, तिल्ली आदि फसलें बाढ़ से बर्बाद हो गई हैं।

जिले में 11 घंटे में 42 मिमी तो शहर में 60 मिमी हुई बारिश

जिले में मंगलवार को 11 घंटे में 42.31 मिलीमीटर बारिश हुई। इनमें से करछना और कोरांव के बाद शहर में सबसे अधिक सदर तहसील में 60 मिमी बारिश हुई। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ से शाम सात बजे के बीच करछना में 72 मिमी बारिश हुई। कोरांव में 62 मिमी और सदर तहसील में 60 मिमी बारिश हुई। बारा में 33, हंडिया में 23.5, फूलपुर में 10 तथा सोरांव में 15 मिमी बारिश हुई।

गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सहायक नदियां चंबल, केन और बेतवा भी उफान पर थी। कई जिलों से होते हुए प्रयागराज में पानी पहुंचा तो वह बाढ़ का रूप ले लिया था। यमुना के सापेक्ष शुक्रवार को गंगा का पानी धीमी गति से बढ़ा था। यमुना का वेग इतना तेज था कि रात तक लेटे हनुमानजी डूब गए। सुबह तक मंदिर परिसर में कमर तक पानी भर गया था।
बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। नदियां उफान पर हैं तो करीब एक मीटर की गिरावट के बाद जलस्तर फिर स्थिर हो गया है। यानी, गिरावट थम गई है। इससे बाढ़ में फंसे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रशासन ने भी घर जाने के लिए तैयार लोगों को राहत शिविरों में रोक लिया है।

- Advertisement -

गंगा और यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। इससे बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। बघाड़ा, सलोरी, बेली कछार, राजापुर, गंगानगर, नेवादा समेत अनेक मोहल्लों के हजारों मकान डूब गए हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ा था। 395 परिवार के 1696 लोग तो प्रशासन की ओर से बनाए राहत शिविरों में पहुंचे हैं।

बाढ़ का खतरा तो बना हुआ है लेकिन सोमवार दोपहर से जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की जाने लगी थी। लेकिन बुधवार शाम को जलस्तर में गिरावट फिर थम गई। हालांकि, बढ़ोतरी भी दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि गंगा और यमुना की सहायक नदियों में पानी तेजी से आ रहा है। इसके अलावा पहाड़ों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का क्रम जारी है।

इससे नदियों के जलस्तर में गिरावट रुक गई है। इसी के साथ इसमें एक बार फिर बढ़ोतरी की आशंका बन गई है। इसके अलावा नदियों में बहाव भी काफी तेज है। इससे बाढ़ में फंसे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। साथ ही परेशानी लंबी खिंचती दिख रही है।

ऋषिकुल में वितरित की गई राहत किट

राजापुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए ऋषिकुल विद्यालय में बने राहत शिविर में बुधवार को राशन किट का वितरण किया गया। जलस्तर में कमी के बाद कई लोगों के मकान से पानी निकल गया है। ऐसे परिवार अपने घर जाने लगे। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से ऋषिकुल में राहत किट का वितरण किया गया। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने 62 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित किए। किट में 10 किग्रा चावल, 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा आलू, दो किग्रा अरहर की दाल, एक लीटर तेल, हल्दी, मसाला, नमक, मिर्च, लाई, भुना चना, तिरपाल, माचिस, मोमबत्ती, गुड, बिस्किट, साबुन आदि सामग्री रखे गए हैं। इस मौके पर एसडीएम सदर अभिषेक ने शिविरों में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों के अलावा बाढ़ में फंसे लोगों को तक भी नाव से खाने के पैकेट पहुंचाए गए। इस दौरान पार्षद भोला तिवारी, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर किया राहत सामग्री का वितरण

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डा. एलएस ओझा ने बुधवार को सिविल डिफेंस के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच जाकर राहत सामग्री का वितरण किया। छोटा बघाड़ा, सलोरी आदि इलाकों में वह गए। इस दौरान एनी बेसेंट स्कूल में बने राहत शिविर में भी मेडिकल कैंप भी लगाया। वहां उन्होंने डा. शशांक ओझा के साथ शिविर में बीमार लोगों को उचित परामर्श देने के साथ ही दवा का भी वितरण किया। डा. ओझा ने दूध, ब्रेड, लाई चना एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं बाढ़ पीड़ितों को मुहैया कराई। इस अवसर पर राम प्रभाकर शुक्ला, यादवेंद्र मिश्रा, बलियान त्रिपाठी, बबलू पांडेय, ज्ञानेश्वर शर्मा, सुनीता शर्मा, वंदना उपाध्याय आदि की मौजूदगी रही।

बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगा मुआवजा

बाढ़ की वजह से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। गंगापार में सब्जी की बड़े पैमाने पर खेती होती है लेकिन बाढ़ की चपेट में आने से पूरी फसल चौपट हो गई है। इसके अलावा फूलपुर, हंडिया, करछना में अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस बाबत नुकसान का सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे का आदेश दिया गया है। बाढ़ का पानी निकलने के बाद राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम नुकसान का सर्वे करेगी। उस आधार पर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी।

जलस्तर में कमी के बावजूद बढ़ गए दो परिवार

जलस्तर में कमी की वजह से सैकड़ाें घरों से बाढ़ का पानी निकल गया है। ऐसे परिवार घर जाने की तैयारी में है। इसके विपरीत दो परिवार बुधवार को भी राहत शिविर में आए। दोनों ही परिवार से एक-एक सदस्य स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आए। अन्य शिविरों में न तो संख्या बढ़ी और न ही कोई वापस हुआ। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब काफी छानबीन के बाद ही लोगों को शिविरों में प्रवेश दिया जा रहा है। चूंकि, शिविर में आए परिवारों को वापसी पर राशन किट वितरित की जाएगी। इसके लिए भी लोगों के शिविर में आने की शिकायत हुई है। इसे देखते हुए सख्ती बरती जा रही है।


Share News

editor September 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों की वापसी और आरक्षण की मांग दोहराई
बीकानेर
राजस्थान में बेटियों को अब 1.50 लाख तक की सहायता
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
शिक्षा ही राष्ट्र की रीढ़, तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
डूंगर कॉलेज बीकानेर में छात्रों का प्रदर्शन, सुविधाओं की मांग को लेकर नाराज़गी
बीकानेर
बीकानेर में गंदे पानी से खेती, सुदर्शना नगरवासी परेशान
बीकानेर
राजस्थान में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, धारदार हथियारों से हमला
बीकानेर

You Might Also Like

Weatherश्रीगंगानगर

गंगानगर में तापमान 41 डिग्री के पार, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा

Published October 4, 2024
Weatherराजस्थान

मौसम अपडेट: राजस्थान में बढ़ी उमस, कब मिलेगी राहत; जानें आज के मौसम का हाल

Published August 21, 2024
Weatherराजस्थान

मौसम अपडेट: बीकानेर में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंचा

Published August 20, 2024
Weatherबीकानेरराजस्थान

मौसम अपडेट: बीकानेर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

Published August 15, 2024

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?