Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लिव-इन रिलेशनशिप में महिला को उसके साथी ने पीटा, विवाद के कारण हुई हिंसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > लिव-इन रिलेशनशिप में महिला को उसके साथी ने पीटा, विवाद के कारण हुई हिंसा
crimeबीकानेर

लिव-इन रिलेशनशिप में महिला को उसके साथी ने पीटा, विवाद के कारण हुई हिंसा

editor
editor Published September 16, 2024
Last updated: 2024/09/16 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला के साथ उसी के पार्टनर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जेएनवीसी थाना इलाके में रह रही इस महिला का रविवार रात अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की।

शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसी के लिव इन पार्टनर ने मारपीट की है। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ट्रोमा सेंटर पहुंचीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला एक युवक के साथ काफी समय से लिव इन में रह रही थी। रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर महिला के पार्टनर ने उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला का रात को ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मेडिकल कराया गया है। महिला ने पर्चा बयान में अपने लिव इन पार्टनर सवाई सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार है, फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला घायलावस्था में खुद ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची। महिला ने जब चिकित्सकों को अपने साथ हुई मारपीट की घटना की आपबीती सुनाई तो चिकित्सकों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना को दी। इसके बाद जेएनवीसी एसएचओ सुरेन्द्र पचार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला और उसके पार्टनर’ के बीच पहले भी एक-दो बार झगड़ा हो चुका है। इस बारे में भी महिला से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल महिला का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा

Published March 14, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित

Published March 14, 2026
बीकानेर

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं

Published March 14, 2026
बीकानेर

घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज

Published March 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?