Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर: महिला की सिर कटी लाश का हुआ खुलासा, पुलिस को हाथ लगा बड़ा सुराग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर: महिला की सिर कटी लाश का हुआ खुलासा, पुलिस को हाथ लगा बड़ा सुराग
crimeबीकानेरराजस्थान

बीकानेर: महिला की सिर कटी लाश का हुआ खुलासा, पुलिस को हाथ लगा बड़ा सुराग

editor
editor Published June 21, 2024
Last updated: 2024/06/21 at 4:49 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में मिली महिला की सिर कटी लाश पर से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा ही दिया। सिर कटी महिला के शव को पुलिस ब्लाइंड मर्डर मान कर तफ्तीश कर रही थी। उसमें पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। उसी आधार पर पुलिस ने एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की जोधपुर में हत्या कर उसके शव को बीकानेर में फेंक दिया गया।

बता दें कि 15 जून को घड़सीसर अण्डर ब्रिज से जयपुर-जोधपुर बाइपास पुल की ओर जाने वाली सडक़ पर महिला की सिर कटी लाश मिली थी। महिला के दोनों हाथ भी नहीं थे। केवल उसकी धड़ ही थी। जोधपुर में महिला को मारा गया। गंडासे से उसका सिर धड़ से अलग किया गया और फिर उसके हाथ काटे गए। आरोपी महिला के शव को गाड़ी में डाल जोधपुर से बीकानेर लेकर आए। यहां जोड़बीड़ क्षेत्र में उसको फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो रात को कार की फुटैज नजर आई। जिसके बारे में खोजबीन की तो टोलनाके से गुजरी इस कार के बारे में पता चल गया। इससे साफ हो गया कि कार जोधपुर की ओर से आई थी। पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया तो हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई। महिला के शव को बीकानेर लाते वक्त आरोपियों ने उसके सिर को रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है। ये दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे है। पुलिस जल्द ही इस हत्या के कारण व आरोपियों के बारे में खुलासा करेंगी।पुलिस ने बताया कि महिला सिर जोधपुर के रतनाड़ा क्षेत्र में मिल गया है। हत्या का कारण पारीवारिक बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सिर कटी महिला का सिर व अन्य हिस्से जोधपुर के क्षेत्र में मिल गए है। जानकारी के मुताबिक जोधपुर के पांचबत्ती चौराहा स्थित नाले में महिला का सिर मिला है। पुलिस जोधपुर के रतनाड़ा पहुंची और महिला का सिर व हाथ बरामद कर लिए है। पुलिस पिछले पांच दिनों से इसका खुलासा करने में जुटी थी। इसी दरम्यान पुलिस को सुराग हाथ लगे। जिसके मुताबिक हत्या का संबंध जोधपुर से जुड़ा हुआ था। इसके आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर शव के काटे गए सिर व हाथ को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है। इन्हीें दोनों इसका खुलासा किया है।


Share News

editor June 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: गैंगरेप, खाद्य मिलावट, सोना चोरी और विवाहिता की मौत से सनसनी
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 10.75 लाख का जुर्माना, फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, बढ़ सकती है डेडलाइन?
देश-दुनिया
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 सितम्बर को होंगे जारी, जानें जरूरी दिशा-निर्देश
राजस्थान
कांग्रेस का बड़ा सियासी पलटवार, श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव में BJP को शिकस्त
राजनीति राजस्थान
MN अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
बीकानेर
नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी
बीकानेर राजनीति
नेपाल जेल से फरार 30 कैदी भारत में गिरफ्तार, 200 से अधिक तेलुगु नागरिक रेस्क्यू
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: गैंगरेप, खाद्य मिलावट, सोना चोरी और विवाहिता की मौत से सनसनी

Published September 11, 2025
बीकानेर

बीकानेर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 10.75 लाख का जुर्माना, फर्मों पर बड़ी कार्रवाई

Published September 11, 2025
राजस्थान

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 सितम्बर को होंगे जारी, जानें जरूरी दिशा-निर्देश

Published September 11, 2025
राजनीतिराजस्थान

कांग्रेस का बड़ा सियासी पलटवार, श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव में BJP को शिकस्त

Published September 11, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?