Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जीजा के प्यार में पागल हुई साली ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > जीजा के प्यार में पागल हुई साली ने लगाई सुरक्षा की गुहार
crimeबीकानेरराजस्थान

जीजा के प्यार में पागल हुई साली ने लगाई सुरक्षा की गुहार

editor
editor Published June 20, 2024
Last updated: 2024/06/20 at 2:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एक 20 साल की युवती अपनी चचेरी बहन के पति यानी अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने अपनी ही बहन के ‘सुहाग’ पर कब्जा कर लिया। जीजा भी साली पर मर मिटा। यहां तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में आ गए। दिलचस्प बात ये है कि उसकी बहन को इस पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जमाने और परिजनों को इस रिश्ते पर आपत्ति हो गई। लिहाजा उन्हें धमकियां मिलने लगी।

दरअसल, मामला चूरू के चकलोई गांव का है। 12 वीं कक्षा तक पढ़ी पूजा ने बताया कि उसकी चचेरी बहन बनारसी की आठ साल पहले सुरेन्द्र के साथ शादी हुई थी। उसकी बहन और जीजा सुरेन्द्र के 3 बच्चे भी हैं। सुरेंद्र बीते 13 महीने से काम काज के सिलसिले में विदेश में रह रहा था। पिछले दिनों वह चार महीने की छुट्टी लेकर यहां आया है। पूजा का कहना है कि जब उसकी चचेरी बहन की शादी हुई थी उससे पहले से वह अपने जीजा सुरेंद्र को जानती है। पिछले तीन साल से दोनों की मोबाइल पर बातें होती रही हैं। वह अपने जीजा से प्यार करती है। जीजा भी उसे बेहद प्यार करता है। अब उनका जीजा-साली का रिश्ता नहीं रहा है। पूजा ने बताया कि वह सुरेंद्र के साथ ही रहना चाहती है। सुरेन्द्र भी ऐसा ही चाहता है। उसके विदेश से आने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले दोनों घर से निकल गए। दोनों चूरू, जयपुर और दिल्ली होते हुए गुजरात के वडोदरा पहुंच गए। वहां उन्होंने एक साथ काफी समय बिताया। अब वे दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। पूजा का कहना है कि उसकी चचेरी बहन को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। वहीं सुरेन्द्र भी दोनों को साथ रख लेने के लिए राजी है। उसने बताया कि उसकी चचेरी बहिन जमीन-जायदाद में अपना हिस्सा चाहती है। इसके अलावा उसे उनके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जमाने और परिजनों को यह पसंद नहीं है। उन्हें धमकियां मिल रही है। ऐसे में दोनों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: लाखनसर में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस की सख्ती, अलग-अलग इलाकों से चार धारदार हथियार जब्त
बीकानेर
लूणकरणसर में युवक से मारपीट, जाति सूचक शब्दों के आरोप में केस दर्ज
बीकानेर
नियमों के खिलाफ एडमिशन का दबाव, एमडीएस कुलगुरु को फोन पर धमकी
राजस्थान शिक्षा
RSS पर दिग्विजय के बयान पर थरूर की संतुलित प्रतिक्रिया, अनुशासन पर दिया जोर
देश-दुनिया
पीबीएम बच्चा अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश
बीकानेर
शिक्षा निदेशालय विवाद पर कार्रवाई, एक अधिकारी निलंबित दूसरा एपीओ
बीकानेर
नोखा के रोड़ा गांव में एक रात में पांच घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: लाखनसर में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

Published December 28, 2025
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस की सख्ती, अलग-अलग इलाकों से चार धारदार हथियार जब्त

Published December 28, 2025
बीकानेर

लूणकरणसर में युवक से मारपीट, जाति सूचक शब्दों के आरोप में केस दर्ज

Published December 28, 2025
राजस्थानशिक्षा

नियमों के खिलाफ एडमिशन का दबाव, एमडीएस कुलगुरु को फोन पर धमकी

Published December 28, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?