Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कड़ी मेहनत और अनुशासन से आर्यन पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कड़ी मेहनत और अनुशासन से आर्यन पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

कड़ी मेहनत और अनुशासन से आर्यन पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता

editor
editor Published June 3, 2024
Last updated: 2024/06/03 at 6:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कड़ी मेहनत और अनुशासन से आर्यन पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता

10वीं में 97.33 प्रतिशत अंक लाकर आलीना बानो ने किया टॉप, बोर्ड परीक्षा में सफलता का पर्याय बनी आर्यन पब्लिक स्कूल

बीकानेर – आरबीएसई द्वारा जारी किए गए दसवीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर से आर्यन पब्लिक सी.सै. स्कूल के विद्यार्थियांे ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाला प्रभारी श्री हरिप्रसाद व्यास ने बताया कि कक्षा दसवीं के 07 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए कक्षा दसवीं की छात्रा आलीना बानो ने 97.33 प्रतिशत अंक, अवंतिका वर्मा ने 96 प्रतिशत, अनुष्का व्यास 95.67 प्रतिशत, दर्शी उत्तम ने 93.50 प्रतिशत के साथ अनेक विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त किये। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन होने से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री रामजी व्यास ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढऩे का आशीर्वाद दिया। श्री व्यास ने कहा कि परीक्षा परिणाम की बेसब्री से प्रतीक्षा, कड़ी मेहनत का फल देखने का आनंद आदि किसी भी छात्र के जीवन के लिए मीठी यादें बन जाती हैं। छात्रों के लिए इस अवधि को आगे आने का समय बताते हुए, उन्होंने विद्यार्थियों को यह सोचने की सलाह दी कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम रहने पर छात्र-छात्राओं के साथ खुशियां मनाते हुए मिठाईयां बांटी गई। आर्यन पब्लिक सी. सै. स्कूल का सर्वोतम परीक्षा परिणाम रहने पर प्रधानाचार्य मुकेश व्यास ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाईयां दी। शाला व्यवस्थापिका अपूर्वा हर्ष ने बताया कि इस संस्था ने इंग्लिश मीडियम शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आज के प्रतियोगी समय अनुसार योग्य बनाने का निरन्तर प्रयास किए है। विद्यालय में शिक्षण की श्रेष्ठतम फेकल्टीज द्वारा श्रेष्ठतम तकनीक से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। यही कारण है कि बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय लगातार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट से उत्कृष्टतम परीक्षा परिणाम देने की श्रृंखला में पूरे बीकानेर जिले में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बन चुका है।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य श्रीमती ज्योति कल्ला, श्री गणेशदास व्यास, श्री अमन गहलोत आदि भी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान
बीकानेर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, कीमतें बढ़ीं
बीकानेर
राजस्थान विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्ति
बीकानेर
देशनोक करणी माता मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी
बीकानेर
बीकानेर में 10 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैर सरकारी स्कूलों को टीसी समय पर जारी करने के निर्देश
बीकानेर
बीकानेर: परीक्षा के तनाव में 18 वर्षीय छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त
बीकानेर
बीकानेर में सोशल मीडिया पर महिला से 20 लाख की ठगी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, कीमतें बढ़ीं

Published April 9, 2026
बीकानेर

राजस्थान विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्ति

Published April 9, 2026
बीकानेर

देशनोक करणी माता मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी

Published April 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?