Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: SC का फैसला: सेवा में कमी के लिए वकीलों के खिलाफ मुकदमा नहीं हो सकता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > SC का फैसला: सेवा में कमी के लिए वकीलों के खिलाफ मुकदमा नहीं हो सकता
बीकानेर

SC का फैसला: सेवा में कमी के लिए वकीलों के खिलाफ मुकदमा नहीं हो सकता

editor
editor Published May 14, 2024
Last updated: 2024/05/14 at 7:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि वकील उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के दायरे में नहीं आते। उपभोक्ता अदालतों में वकीलों के खिलाफ सेवा में कमी के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। अदालत ने कहा कि वकील की सेवाओं में ग्राहक का काफी हद तक सीधा नियंत्रण होता है। वकीलों द्वारा ली गई सेवाएं व्यक्तिगत सेवा अनुबंध के तहत होंगी, जो सेवा की परिभाषा से बाहर है।

कानूनी पेशा अद्वितीय है

न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने मामल की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि कानूनी पेशा अद्वितीय है। काम की प्रकृति विशिष्ट है। इसकी तुलना दूसरे व्यवसायों से नहीं की जा सकती। वकील से ली गई सेवा व्यक्तिगत सेवा के अनुबंध के तहत होती है। इसलिए यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2 (42) के तहत सेवा की परिभाषा के बहिष्करणीय भाग के तहत आएगा। अधिवक्ताओं के खिलाफ सेवा में कमी का आरोप लगाने वाली शिकायत उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम- 2019 के तहत सुनवाई योग्य नहीं होगी।

इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

- Advertisement -

बार निकायों और अन्य व्यक्तियों द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। याचिका में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के 2007 के फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि वकील और उनकी सेवाएं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के दायरे में आती है।

न्याय की रक्षा के लिए निडर हों वकील

पीठ ने कहा कि कानूनी पेशा की प्रकृति वाणिज्यिक नहीं है। यह अनिवार्य रूप से एक सेवा-उन्मुख और महान पेशा है। न्याय वितरण प्रणाली में अधिवक्ताओं की भूमिका अपरिहार्य है। अधिवक्ताओं से अपेक्षा होती है कि वे न्याय की रक्षा के लिए निडर और स्वतंत्र हों। कानूनी पेशा नागरिकों के अधिकारों, कानून के शासन को कायम रखने और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अहम है। पीठ ने कहा कि लोग न्यायपालिका में विश्वास रखते हैं। माना जाता है कि वकील अभिजात वर्ग के बीच बुद्धिजीवी है तो वहीं वंचितों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला पुलिस की बड़ी सफलता, महिला तस्कर सुखविंद्र कौर गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में भाजपा की बैठक, मुख्यमंत्री से गोचर और खेजड़ी बचाने को लेकर हुई चर्चा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ‘आजू गूजा 2.0’ फेस्टिवल, बच्चों का उमड़ा उत्साह और रचनात्मकता – Bikaner News
बीकानेर
किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, जैश के आतंकियों से भिड़ंत में जवान घायल – National News
देश-दुनिया
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में शून्य अंक पर भी चयन, परिणाम ने किया हैरान – Rajasthan News
राजस्थान
जयपुर ने जीता क्रिकेट टूनार्मेंट का खिताब – केईडीएल की टीम रही उप विजेता
जयपुर राजस्थान
अवैध पिस्टल रखने पर कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
बीकानेर
गोचर में यूनिवर्सिटी को लेकर डॉ. कल्ला का स्पष्टीकरण
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला पुलिस की बड़ी सफलता, महिला तस्कर सुखविंद्र कौर गिरफ्तार – Bikaner News

Published January 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में भाजपा की बैठक, मुख्यमंत्री से गोचर और खेजड़ी बचाने को लेकर हुई चर्चा – Bikaner News

Published January 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ‘आजू गूजा 2.0’ फेस्टिवल, बच्चों का उमड़ा उत्साह और रचनात्मकता – Bikaner News

Published January 18, 2026
बीकानेर

अवैध पिस्टल रखने पर कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Published January 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?