Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ
देश-दुनियाधार्मिक

अक्षय तृतीया पर बनेगा गजकेसरी योग,इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ

editor
editor Published May 3, 2024
Last updated: 2024/05/03 at 8:21 PM
Share
SHARE
Share News

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना मुहूर्त विचार के कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। इस दिन सोने-चांदी से बने आभूषण की खरीदारी और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने-चांदी की चीजों की खरीदारी से व्यक्ति के जीवन में खुशियां और धन संपदा हमेशा बनी रहती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी और इस बार गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत शुभ योग माना जाता है। यह गजकेसरी राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। आपको बता दें कि 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया पर गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन राशि वालों के ऊपर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

मेष राशि

अक्षय तृतीया पर गुरु-चंद्र की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी भाव में बन रहा है। ऐसे में आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। अचानक से धन लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। धन लाभ के सुनहरे और बेहतर मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके अंदर किसी काम को करने में अच्छा आत्मविश्वास रहेगा। अपनी वाणी और कौशल के बल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि

- Advertisement -

सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग दशम भाव में बनेगा। ऐसे में यह राजयोग बहुत ही लाभदायक रहेगा। धन लाभ और तरक्की को योग बन रहे हैं। व्यापार में अपने काम-धंधे पर ज्यादा जोर रहेगा जिससे अच्छा मुनाफा मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश हैं उन्हे अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में विस्तार की अच्छी संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर गजकेसरी योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आपके अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। यह राजयोग आपकी कुंडली के नवम भाव में बनने जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। करियर से जुड़े मामलों में विस्तार मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे साल बनी रहेगी।


Share News

editor May 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर न्यायालय का फैसला: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में बंद मकान से 2 लाख नकद और जेवर चोरी, कोतवाली थाना क्षेत्र में वारदात
बीकानेर
नोखा में दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन से युवक की मौत, करंट से तीन पशु मरे
बीकानेर
पीएमओ के पत्र से हड़कंप, निजी विश्वविद्यालयों पर सरकार ने कसी नकेल
बीकानेर
BSF को बड़ी कामयाबी, सीमा पर 5 करोड़ का सोना जब्त, 15 पाकिस्तानी भी गिरफ्तार
बीकानेर
सद्भावना के बिना किया गया सद्कार्य भी पतन की ओर ले जाता है- भरतशरणजी
धार्मिक बीकानेर
बीकानेर की बदहाल हालत पर कांग्रेस का वार, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन पर गंभीर आरोप
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
बीकानेर

You Might Also Like

धार्मिकबीकानेर

सद्भावना के बिना किया गया सद्कार्य भी पतन की ओर ले जाता है- भरतशरणजी

Published August 31, 2025
देश-दुनिया

भारत पर ट्रंप के 50% टैरिफ का असर: जानिए किस सेक्टर को लगेगा तगड़ा झटका

Published August 27, 2025
देश-दुनिया

भारत पर अमेरिकी टैरिफ दोगुना, एक्सपोर्ट को 30 अरब डॉलर तक का नुकसान संभव

Published August 27, 2025
धार्मिकबीकानेर

पूनरासर बाबा के मेले के लिए संजीवनी सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर

Published August 26, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?