Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसजेपीएस ग्रेजुएशन सेरेमनी से किया भावी पीढ़ी का स्वागत,अभिभावक हुए अभिभूत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एसजेपीएस ग्रेजुएशन सेरेमनी से किया भावी पीढ़ी का स्वागत,अभिभावक हुए अभिभूत
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

एसजेपीएस ग्रेजुएशन सेरेमनी से किया भावी पीढ़ी का स्वागत,अभिभावक हुए अभिभूत

editor
editor Published March 23, 2024
Last updated: 2024/03/23 at 3:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर – श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के सभागार में ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर,सचिव सी ए माणक कोचर, प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी एवं एकेडमिक प्रभारी मीना जैन ने दीप प्रज्वलन, ओमकार मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ की।

कार्यक्रम में पधारे हुए अभिभावकगण का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही मोहक अंदाज में नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी गईं । विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के साथ शिक्षण के बढ़ते आयाम को पीपीटी के माध्यम से दर्शाया गया। शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में प्रेप क्लास के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण के आधारभूत सोपान को पार कर प्रथम कक्षा की ओर प्रस्थान करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी एवं उपस्थित अभिभावकगण का शाला के प्रबंधन, स्टाफ एवं मदर टीचर्स के रूप में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य कर रही अध्यापिकाओं में उनके विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शाला के परंपरागत व्यवहार के बने रहने के प्रति आश्वस्त किया।

काव्या कोचर एवं यदुनंदन पुरोहित ने ग्रेजुएशन स्पीच देते हुए अध्यापकगण एवं शाला का आभार व्यक्त किया। जहाँ एक ओर कृष्ण की मोहक लीलाओं को प्रस्तुत किया वहीं दूसरी ओर देश के शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए नाट्य प्रस्तुति एवं ऑर्केस्ट्रा पर संगीत का अद्भुत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को दाँतोँ तले उंँगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

जिसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट किए गए।

- Advertisement -

शाला के अध्यक्ष ने भारत के विकास में योगदान देने वाली नवोदय पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और शिष्टाचार की भयमुक्त मूलभूत शिक्षा देते रहने का संकल्प दोहराते हुए बच्चों को मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने की आवश्यकता पर बल दिया।

सचिव महोदय सी.ए. माणक कोचर ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अभिभावकों को आश्वस्त किया | सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों को अग्रिम सत्र में और अधिक सफलता अर्जित करने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान
बीकानेर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, कीमतें बढ़ीं
बीकानेर
राजस्थान विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्ति
बीकानेर
देशनोक करणी माता मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी
बीकानेर
बीकानेर में 10 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैर सरकारी स्कूलों को टीसी समय पर जारी करने के निर्देश
बीकानेर
बीकानेर: परीक्षा के तनाव में 18 वर्षीय छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त
बीकानेर
बीकानेर में सोशल मीडिया पर महिला से 20 लाख की ठगी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, कीमतें बढ़ीं

Published April 9, 2026
बीकानेर

राजस्थान विधानसभा की 16 समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्ति

Published April 9, 2026
बीकानेर

देशनोक करणी माता मंदिर में महिला की सोने की चेन चोरी

Published April 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?