


बीकानेर। नागौर। दिल दहला देने वाली खबर राजस्थान के नागौर जिले से है। नागौर के नजदीक डीडवाना जिले में पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस वालों के भी पसीने छूट गए। तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए। कमरा धक्का मारकर खोला तो पता चला कि दो बच्चे और उनकी माएं…. मृत अवस्था में हैं। दोनो बहनें थीं और उनकी शादी एक ही घर में हुई थी। पति कमाने के लिए परदेस चले गए। परिजनों ने परिवार के ही आधा दर्जन लोगों के उपर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। मौलासर थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि साजिया और नाजिया की शादी एक ही घर में हुई थी। उनके पति विदेश में काम करते हैं। देर रात दोनो अपने कमरे में मृत मिलीं। उनके बच्चे जिनकी उम्र पांच साल और सात साल हैं, उनके शव भी वहीं पर मिले हैं। देर रात शवों को बांगड़ अस्पताल के मुदघिर में रखवाया है। आज शवों का पोस्टमार्टम होगा जिससे मौत के कारण पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।
