Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वन विभाग की कार्रवाई, लकडियों से भरा ट्रक और टैंपो जब्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनुपगढ > वन विभाग की कार्रवाई, लकडियों से भरा ट्रक और टैंपो जब्त
अनुपगढबीकानेर

वन विभाग की कार्रवाई, लकडियों से भरा ट्रक और टैंपो जब्त

editor
editor Published December 26, 2023
Last updated: 2023/12/26 at 11:16 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अनूपगढ़ वन विभाग के द्वारा नेशनल हाईवे 911 पर गांव बांडा कॉलोनी के नजदीक लकड़ियों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वन विभाग के सहायक वन सरंक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम के द्वारा लड़कियों की अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान गांव 87 जीबी और बांडा कॉलोनी के बीच मुख्य सड़क पर पहुंचे तो अनूपगढ़ की तरफ से एक ट्रक लकड़ियों से भरा आता हुआ दिखाई दिया। जब टीम ने ट्रक को रुकवा कर परिवहन से संबंधित अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो ड्राइवर ने अनुमति पत्र नहीं होना बताया। ड्राइवर ट्रक में भरी लकड़ियों से संबंधित भी कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर ट्रक को मौके पर ही सीज कर ड्राइवर के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम एक्ट के तहत अधिनियम 1953 की धारा (41), (42) में मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर बाद ही एक टैंपो भी लकड़ियों से भरा हुआ रायसिंहनगर की तरफ से आते हुए दिखाई दिया तो जिसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने की बजाए तेज गति से टैंपो भगाने का प्रयास किया। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने उसका पीछा किया। जिस पर टैंपो ड्राइवर कुछ दूरी पर ही एक भट्टे पर अपना टैंपो रोककर फरार हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने टैंपो को अपने कब्जे में लिया। रणवीर सिंह ने बताया कि टैंपो में वन विभाग के क्षेत्र से कटी हुई करीब 8 क्विंटल लकडियां भरी हुई थी। टैंपो को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात टैंपो ड्राइवर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई है। कार्रवाई में वनरक्षक कमल, सहायक वनपाल नैना देवी व वनरक्षक विजय सिंह मौजूद थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीकर में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, आग लगने से पूरी तरह जली
सीकर
बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी
राजस्थान
बीकानेर में छात्रा हत्याकांड का खुलासा, तीन दिन बाद आरोपी युवक हिरासत में
बीकानेर
बीकानेर में गजनेर पुलिया के पास खुला नाला बना खतरा, कार गिरी अंदर
बीकानेर
आज का राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पारिवारिक मामलों में रखें संयम
राशिफल
बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत
बीकानेर
नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में छात्रा हत्याकांड का खुलासा, तीन दिन बाद आरोपी युवक हिरासत में

Published February 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गजनेर पुलिया के पास खुला नाला बना खतरा, कार गिरी अंदर

Published February 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत

Published February 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?