Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति
जयपुरराजस्थान

अभिमन्यु पूनिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति

editor
editor Published December 16, 2023
Last updated: 2023/12/16 at 10:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में संगरिया से कांग्रेस विधायक चुने गए अभिमन्यु पूनिया को राजस्थान युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। युवा कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अध्यक्ष के साथ-साथ दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।6 महीने के बाद जारी हुआ परिणाम युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस साल फऱवरी माह में मतदान हुआ था। ऑनलाइन वोटिंग के जरिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया को 2 लाख 30 हजार वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को एक लाख 98 हजार वोट मिले थे, तीसरे नंबर पर रहे यशवीर सूरा को 1 लाख 57 हजार वोट मिले थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में 19 लाख 11 हजार वोट पड़े थे लेकिन जांच-पड़ताल के बाद 10 लाख से ज्यादा वोट खारिज कर दिए गए थे, जिस पर प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके बाद ही चुनाव परिणाम को रोका गया था।3 साल बाद पायलट समर्थक बनें अध्यक्ष 3 साल के लंबे अंतराल के बाद सचिन पायलट समर्थक किसी नेता को कांग्रेस के अग्रिम संगठन में नियुक्ति दी गई है। दरअसल जुलाई 2020 में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से और अभिमन्यु पूनिया को एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मुकेश भाकर की जगह गहलोत समर्थक गणेश घोगरा और एनएसयूआई में अभिषेक चौधरी को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में रातभर हुई दुकानों में चोरी, व्यापारियों में बढ़ा भय
बीकानेर
ज्वैलर्स को धमकी, घर पहुंचकर मांगे दस लाख रुपये
बीकानेर
नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई को फिर मिला डीजीपी डिस्क सम्मान
बीकानेर
सरकार का कड़ा कदम, हाई डोज नाइमेसुलाइड पर देशभर में रोक
देश-दुनिया
न्यू ईयर 2026 का आगाज़: ऑकलैंड से सिडनी तक जश्न की चमक
देश-दुनिया
बीकानेर में पुलिस का सख्त संदेश, पांच आरोपियों की केईएम रोड पर परेड
बीकानेर
बीकानेर में मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, आदेश लागू
बीकानेर
1 जनवरी 2026 से बदलेंगे 7 बड़े वित्तीय नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रंगदारी नेटवर्क उजागर, 91 लाख बरामद

Published December 31, 2025
राजस्थान

अश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया कंपनियों को कड़ी चेतावनी

Published December 31, 2025
राजस्थान

राजस्थान कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैपिंग नीति और रिफाइनरी लागत को मंजूरी

Published December 31, 2025
राजस्थान

राजस्थान भर्ती परीक्षा से पहले बदले नियम, OTR में दस्तावेज अपलोड अब अनिवार्य

Published December 30, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?