Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर से गांव तक तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई ओरल पोलियो वैक्सीन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > शहर से गांव तक तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई ओरल पोलियो वैक्सीन
HealthhospitalPBM Hospitalबीकानेर

शहर से गांव तक तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई ओरल पोलियो वैक्सीन

editor
editor Published December 11, 2023
Last updated: 2023/12/11 at 9:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। हेल्थ डिपार्टमेंट ने रविवार को उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 1 हजार 300 बच्चों को बूथों पर बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूंदे पिलाई। 4 लाख 26 हजार 518 के लक्ष्य के विरुद्ध 70.64 परसेंट उपलब्धि पहले दिन हासिल कर ली गई।

अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन एसडीएम जिला अस्पताल पोलियो बूथ पर स्वास्थ्य विभाग बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, अभियान के नोडल अधिकारी आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, जिला टीबी अधिकारी एवं रोटेरियन डॉ सीएस मोदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ अनुरोध तिवारी, हेल्थ मैनेजर प्रबल कुमार पवार, रोटेरियन पंकज पारीक व डॉ पुनीत खत्री सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई।

डॉ अबरार ने बताया कि 1579 बूथों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ट्रांजिट बूध तथा कच्ची बस्तियों, ईंट भट्ठों पर मोबाइल टीम की सहायता से ये कोशिश की गई कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट भट्टों व काणियों के मजदूर परिवारों व निर्माण साइटों पर भी अधिकाधिक बच्चों को ढूंढ-ढूंढ कर प्रतिरक्षित किया गया।

सघन मॉनिटरिंग

- Advertisement -

शहर से लेकर गांव तक संभाग, जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों तथा डिपो प्रभारियों ने अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित की। डॉ देवेंद्र चौधरी व डॉ सीएस मोदी द्वारा खाजूवाला के अमरपुरा, कोलायत के आरडी 820 व 860 में, डॉ अबरार ने कच्ची बस्ती गरासिया के मौहल्ले में, यूपीएचसी नंबर 1 व फोर्ट डिस्पेंसरी में पोलियो बूथ का निरीक्षण किया गया जबकि डॉ राजेश कुमार गुप्ता, यूएनडीपी के योगेश शर्मा व डॉ अनुरोध तिवारी द्वारा यूपीएचसी न 1, तिलकनगर, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, नापासर, रायसर, गुसाईसर व नौरंगदेसर में पिलाई जा रही पोलियो खुराक की मॉनिटरिंग की गई।

जब घर-घर पिलाएंगे ओपीवी

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पोलियो बूथ पर कार्यरत चार सदस्यीय दल 11 व 12 दिसंबर को दो टीमों में विभक्त होकर सम्पूर्ण जिले में घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से वंचित रह गये बच्चों को ढूंढते हुये पोलियो के विरुद्ध प्रतिरक्षण का कार्य करेगें। घरों में विजिट के दौरान बच्चों की उपस्थिति, अनुपस्थिति एवं पोलियो वेक्सीन पीने के आधार पर घरों पर मार्किंग करेगें। जब तक शत प्रतिशत बच्चे प्रतिरक्षित ना हो जाएं अभियान जारी रहेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News
बीकानेर
यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News
बीकानेर
अलवर में धार्मिक स्थल पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार – Rajasthan News
बीकानेर
अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News
देश-दुनिया
खाजूवाला ईंट भट्टे में आग, दो मजदूर झुलसे – Bikaner News
बीकानेर
पगड़ी के नाम पर ठगी, विरोध पर युवक से मारपीट – Bikaner News
बीकानेर
वैष्णो धाम के पीछे छापा, 14 संदिग्ध गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

अलवर में धार्मिक स्थल पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार – Rajasthan News

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?