Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के भाजपा नेता का नया रूप: मिस्टर कानों से कांग्रेस की रुई निकाल देना, मेरा नंबर सेव कर लेना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर के भाजपा नेता का नया रूप: मिस्टर कानों से कांग्रेस की रुई निकाल देना, मेरा नंबर सेव कर लेना
बीकानेर

शहर के भाजपा नेता का नया रूप: मिस्टर कानों से कांग्रेस की रुई निकाल देना, मेरा नंबर सेव कर लेना

editor
editor Published December 6, 2023
Last updated: 2023/12/06 at 12:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर। जोधपुर के सरदारपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रो महेंद्र राठौड़ ने नगर निगम, पीएचईडी और डिस्कॉम अधिकारी को फोन कर बिजली, पानी व्यवस्था सुधारने व अवैध निर्माण रोकने की बात कही। उन्होंने तेवर दिखाते हुए अफसरों को चेतावनी दी और काम करने को कहा।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का असर पहले दिन से ही दिखने लगा है। भाजपा नेता अब अपने क्षेत्र के अफसरों को सीधे फोन कर जनता के काम तुरंत करने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। एक दिन पहले जहां भाजपा विधायक बालकनाथ और बालमुकुंदाचार्य ने अफसरों को कानून व्यवस्था और अवैध मांस की बिक्री बंद कराने के लिए चेताया था, वहीं जोधपुर के सरदारपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रो महेंद्र राठौड़ ने नगर निगम, पीएचईडी और डिस्कॉम अधिकारी को फोन कर बिजली, पानी व्यवस्था सुधारने व अवैध निर्माण रोकने की बात कही। उन्होंने तेवर दिखाते हुए अफसरों को चेतावनी दी और काम करने को कहा।
भ्रम में मत रहना, यह ट्रांसफर की धमकी नहीं
डिस्कॉम के चीफ जोनल इंजीनियर एमएस चारण को फोन पर डांटते हुए राठौड़ ने कहा-कानों में जो कांग्रेस रुपी रुई है, उसे निकाल देना। मेरा नंबर सेव कर लेना। सरदारपुरा से किसी भी कार्यकर्ता का कॉल आए तो उठाना। कांग्रेस राज में आपके कार्यालयों में बैठकर एक वर्ग को संतुष्ट करने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा- भ्रम में मत रहना, यह ट्रांसफर की धमकी नहीं है। अब तक जो धन संग्रह किया है, उसका हिसाब-किताब मांगा जाएगा। सरदारपुरा में राजधर्म का पालन होगा। उन्होंने कहा कि खेतानाड़ी में बहुत बिजली दे दी, अब सरदारपुरा में राजधर्म का पालन होगा।
पांच साल साथ रहना चाहते हैं, अलग रहना चाहते हैं, अपने को डिसाइड करना है
महेंद्र राठौड़ शाम को वार्ड संख्या 72 राइकाबाग में महेंद्र राठौड़ आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां लोगों के सामने ही पीएचईडी के चीफ इंजीनियर नीरज माथुर से बात की। माथुर से कहा कि इलाके में पिछले दस साल से दूषित पानी है। कल दोपहर को कोई अधिकारी उसकी जांच करेगा और सात दिन के अंदर पानी बिलकुल प्योर आएगा। अगले मंगलवार को मैं वापस आउंगा। पांच साल साथ रहना चाहते हैं, अलग रहना चाहते हैं, अपने को डिसाइड करना है।
आप संबंधित धाने में प्रकरण दर्ज करवाएं
नगर निगम अधिकारी से राठौड़ ने कहा कि मेयर साहब की नजर में प्रकरण ले आया हूं। धड़ाधड़ चुनाव आचार सहायता के दौरान धार्मिक निर्माण हुआ है। ये हो कैसे सकता है। मदरसा शैक्षणिक संस्थान है। ले आउट भी हुआ होगा। मैंने जेडीए भी चलाया है। पूरी फाइल चैक कीजिए और संबंधित धाने में प्रकरण दर्ज करवाइये।
इधर, निगम ने मांगे निर्माण के दस्तावेज
राठौड़ की ओर से इस संबंध में शिकायत करने के बाद नगर निगम दक्षिण की ओर से राइ का बाग स्थित एक धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्य की आशंका के चलते नोटिस दिया गया है। उसके आधार पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौका मुआयना किया। अतिक्रमण प्रभारी हरिओम पुरोहित ने बताया कि मौका निरीक्षण के दौरान कार्य बंद था। मौका मुआयना की रिपोर्ट निगम दक्षिण के अतिरिक्त आयुक्त विशाल दवे को दी गई। दवे ने रिपोर्ट के आधार पर निगम के डीओ सेक्शन को नोटिस देने के आदेश दिए


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?