Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बार एसोसिएशन के 62 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बार एसोसिएशन के 62 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार
बीकानेरराजस्थान

बार एसोसिएशन के 62 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार

editor
editor Published December 6, 2023
Last updated: 2023/12/06 at 9:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। 8 दिसंबर को होने हैं चुनाव, आज घोषणा पत्र देने का अंतिम दिन, इसके बाद तय होगी अंतिम मतदाता सूची
बार एसोसिएशन, बीकानेर के चुनाव आठ दिसंबर को प्रस्तावित है। हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश में एक ही दिन सभी बार के चुनाव के नवाचार के इस निर्णय के साथ ही इस बार बीकानेर के चुनाव में कुछ न कुछ नया लगातार हो रहा है। पहले दो गुट में बंटी एसोसिएशन एक हुई, उसके बाद एकसाथ 12 जनों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। एक आवेदन खारिज होने पर 11 जने मैदान में थे। एसोसिएशन को उम्मीद थी कि इनमें से कम से कम आठ या नौ जने अपने नामांकन वापस ले लेंगे। मुकाबला
मगर, ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को नाम वापसी से पहले सोमवार रात को कई अधिवक्ता एक-दूसरे से समर्थन लेने के लिए पहुंचे। उनसे नामांकन वापस लेने के लिए मान-मनुव्वल की। इसका परिणाम भी देखने को मिला, शाम चार बजे तक छह अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन वापस लिए। चुनाव अधिकारी हरिनारायण सारस्वत ने बताया कि विवेक शर्मा, मधुबाला मंगे, कुंतेश खटोल, पवन कुमार सारण, रविंद्रपाल, जितेंद्र सिंह शेखावत ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान हैं। इनमें धूड़ाराम तिवाड़ी, मनोज कुमार भादाणी, नवनीत कुमार सारण, रघुवीर सिंह राठौड़ और श्रवण कुमार जनागल शामिल है। 1961 में बार एसोसिएशन का पहला चुनाव हुआ था, तब से लेकर अब तक यह 62 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में है। ऐसेू में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। बार एसोसिएशन में अभी तक 1985 अधिवक्ता फीस जमा करवाने के साथ ही घोषणा पत्र दे चुके हैं। बुधवार को घोषणा पत्र जारी करवाने का अंतिम दिन है। इसके बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में 1985 अधिवक्ताओं के बीच पांच दावेदारों के कारण इस बार मतदान का प्रतिशत जहां अधिक होगा, वहीं एक-दूसरे के गुटों में सेंध भी खूब लगेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर
बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के रायसर जीएसएस में भीषण आग, धुएं से आसमान ढका, राहत कार्य जारी
बीकानेर
बीकानेर में हाई-प्रोफाइल चोरी, इंफ्लूएंसर की स्कॉर्पियो CCTV में कैद होकर चोरी
बीकानेर
बीकानेर में वायरल ऑडियो से सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोपों की चर्चा
बीकानेर
भारत-पाक सीमा पर 50 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत

Published March 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?